खतरनाक शार्कों के बीच 11 दिन तक जिंदा रहा शख्स, छोटे से फ्रीजर ने बचा ली जान…

Viral News: हर व्यक्ति की लाइफ में हादसे बिन बुलाए मेहमान जैसे ही होते है। यह कब हो जाए कहां नही जा सकता है। कई बार हादसे थोड़ा नुकसान पहुंचाकर निकल जाते हैं कई बार तो जान पर तक बन आती है। ऐसा ही कुछ नॉर्थ ब्राजील के रहने वाले मैसेडो रोड्रिगुएस (Romualdo Macedo Rodrigues) के साथ हुआ। सिर्फ मस्ती के लिए अपने नाव को अटलांटिक ओशन में उतारना उन्हें इतना महंगा पड़ गया। उनकी नांव पानी में डूब गई और जिसके बाद उन्हें जिंदा रहने की उम्मीद भी कम ही थी। इसका सबसे बड़ा कारण यह था कि उनके आसपास खतरनाक शार्क घूम रही थीं।

44 साल के मैसेडो अपनी 7 मीटर लंबी लकड़ी की नाव लेकर पानी में उतरे थे। लेकिन कुछ दूर जाने के बाद उसे नाव चलाने में दिक्कत महसूस होने लगी। थोड़ी ही देर में उसकी नाव पानी में डूब गई। गनीमत थी कि मैसेडो को नाव पर मौजूद फ्रीजर का सहारा मिल गया। वो उसी पर चढ़कर बैठ गया। इसी पर बैठे-बैठे उसने 11 दिन काट लिए। इतने दिन के बाद उसे बचाया गया। कहा जा रहा है कि मैसेडो का बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। क्यूंकि जिस पानी में उसकी नाव डूबी थी, उसमें शार्क ही भरे हुए थे।

मैसेडो ने फ्रीजर को बताया भगवान
मैसेडो फ्रीजर पर बैठकर 280 मील की दुरी तय कर पाया। 11 दिन तक फ्रीजर पर बैठकर उसने समय काटा। बच जाने के बाद उसने फ्रीजर को भगवान बता दिया। उसने कहा कि अगर ये फ्रीजर नहीं होता, तो आज वो जिंदा नहीं होता। इन 11 दिनों में उसने पांच किलो वजन घटा लिया। सूरज के नीचे रहने से हल्का अंधा हो गया। साथ ही हर वक्त आसपास घूमते शार्क्स की वजह से जान जाने का डर भी लगा हुआ था।

रेस्क्यू हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर मैसेडो का रेस्क्यू वायरल हो गया। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि कोई फ्रीजर पर बैठकर खतरनाक शार्क से भरे समुद्र में 11 दिन जिन्दा काट सकता है। रेस्क्यू के बाद लोकल मीडिया से बातचीत करते हुए मैसेडो ने भी कहा कि इस दौरान वो लगातार मौत के साए में जी रहा था। कई बार लगा कि अब वो शार्क का शिकार बन जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

शार्क के बाद दूसरी समस्या थी प्यास। 11 दिन बिना पानी के कारण उसके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था। यहां तक कि जब उसे रेस्क्यू किया जा रहा था, तब भी उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था। मैसेडो के मुताबिक, ये उसका दूसरा जन्म है। वरना उसने जिन्दा रहने की उम्मीद छोड़ दी थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper