Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

गोंडा: आराधना मिश्रा ‘मोना’ के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शहर कांग्रेस में जश्न, शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में बंटी मिठाइयां

गोंडा। कांग्रेस पार्टी में पीढ़ीगत निष्ठा की प्रतीक वरिष्ठ विधायक आदरणीय श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ जी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर गोंडा शहर कांग्रेस कमेटी में जबरदस्त उत्साह है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के इस फैसले को कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह संगठन को मजबूती देने वाला सुंदर निर्णय है।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने अपने समस्त पदाधिकारियों के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और उनका स्वागत किया। श्री कुरैशी ने केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि मोना जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

इसके साथ ही श्री वीरेन्द्र चौधरी जी को नेता विधानमंडल दल, श्री इमरान मसूद जी को कार्यकारी अध्यक्ष तथा श्री आलोक प्रसाद जी और श्री देवेन्द्र निषाद जी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भी शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।

-------------------------------------------------------------------------------------------

शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और पूरे जोर-शोर से पार्टी के लिए काम करेंगे। उन्होंने दावा किया कि इस नए नेतृत्व में फासीवादी और सांप्रदायिक ताकतों का प्रदेश से निश्चित रूप से सफाया होगा।

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे,पीसीसी सदस्य जलील खान, शहर प्रवक्ता विनय प्रकाश त्रिपाठी, शहर संगठन प्रभारी सुकई भारती, प्रदेश संगठन मंत्री सेवादल अनीश नाना, चांद खान, पिछड़ा वर्ग शहर अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, विनोद सिंह, मंडल अध्यक्ष जाकिर अली, हरिश्याम सोनी, डॉ. जफर अशफाक, राम नेवास गिरी, शिव शंकर, जान सवियों वैली, माइकल स्टीफन डायस समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------