गोंडा: सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
गोंडा, 13 अक्टूबर 2026। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज, गोंडा में मंगलवार को सत्र 2026-27 की नवनिर्वाचित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेजर राजेश द्विवेदी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में छात्र परिषद के सदस्यों को उनके दायित्वों और कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई गई।

स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुति ने मोहा मन
कार्यक्रम की शुरुआत संगीत विभाग की शिक्षिकाओं श्रीमती किरन पाण्डेय, जया त्रिपाठी और श्रीमती गीता श्रीवास्तव के निर्देशन में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। वहीं, श्रीमती रंजना बन्धु, डॉ. नीलम छाबड़ा और डॉ. हरप्रीत कौर ने श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, गोंडा से आए शिक्षकों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया।
योग विभाग की शिक्षिका समता धनकानी के निर्देशन में छात्राओं ने आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत किया। शानदार प्रस्तुति पर पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
छात्र परिषद की भूमिका और जिम्मेदारियों पर डाला प्रकाश
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव ने संस्थान की स्थापना और उसकी प्रगति पर प्रकाश डालते हुए छात्र परिषद के गठन के उद्देश्य बताए। उन्होंने कहा कि छात्र परिषद की सदस्याएं महाविद्यालय की छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करती हैं।
इसके बाद मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने छात्र परिषद के गठन की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि परिषद के सदस्यों का चयन छात्राओं की बहुमुखी प्रतिभा, महाविद्यालय में नियमित उपस्थिति और उनके व्यवहार सहित विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर किया जाता है। उन्होंने छात्र परिषद के सदस्यों के कर्तव्यों और दायित्वों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
छात्र परिषद के सदस्यों को दिलाई गई शपथ
मुख्य अतिथि मेजर राजेश द्विवेदी ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान उन्हें बैज लगाकर और सैशे पहनाकर अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।
छात्र परिषद में लीडर के रूप में बीए प्रथम सेमेस्टर की इशा श्रीवास्तव, संजना जायसवाल और सारिका कौशल; बीए तृतीय सेमेस्टर की आस्था श्रीवास्तव और मारिया बानो; तथा बीए पंचम सेमेस्टर की पूर्णिमा शुक्ला, सिमरन शुक्ला और सुमन को शपथ दिलाई गई।
एमए लीडर्स के रूप में सादिया अंसारी, महिमा, रोली शुक्ला, सिम्मी, निधि मिश्रा और शारदा ने शपथ ग्रहण किया।
इसके अतिरिक्त श्रद्धा गंगवार को कैप्टन, अल्फिया शेख को वाइस कैप्टन, आर्या तिवारी को योगा हेड, काजल मिश्रा को स्पोर्ट्स हेड और मीनाक्षी पाठक को कल्चरल हेड के रूप में शपथ दिलाई गई।
धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ समारोह का समापन
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की व्यवस्थापिका डॉ. आनन्दिता रजत ने समारोह में उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और अन्य सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मोनिका श्रीवास्तव ने किया। समारोह का समापन ज्ञानस्थली गीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर डॉ. मौसमी सिंह, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. आशू त्रिपाठी, डॉ. साधना गुप्ता, डॉ. रश्मि द्विवेदी, डॉ. सुनीता पाण्डेय, सुनीता मिश्रा, अनु उपाध्याय, प्रियंका त्रिपाठी, डॉ. कुमकुम सिंह, डॉ. विमला, सुषमा सिंह, हिमांशी शुक्ला, सुवेन्दु वर्मा, लक्ष्मी यादव, अरविंद कुमार पाठक, मंगली राम, विजय श्रीवास्तव, मनोज सोनी, आशु श्रीवास्तव, दिनेश मिश्रा, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, संतोष, मोनिका सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

