घर में लगाएं ये 6 चमत्कारिक पौधे और पाए खूब लाभ और तरक्की

ज्योतिष शास्त्र में कुछ पेड़-पौधों को बेहद चमत्कारी माना गया है। इन पौधों को घर में रखने से कई तरह की परेशानियों से राहत मिलती है। ये पेड़-पौधे न सिर्फ घर की हवा को साफ-सुथरा रखते हैं बल्कि धन, ऐश्वर्य और मान-सम्मान में भी काफी वृद्धि करते हैं। इसलिए इन पेड़ पौधों को चमत्कारी भी माना गया है। जिन घरों में ये पेड़ लगाए जाते हैं वहां बरकत बनी रहती है और जीवन में शुभता और सकारात्मकता बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में इन पेड़-पौधों के बारे में बताया गया है कि ये धन, सुख-समृद्धि को आकर्षित करते हैं। आइए जानते हैं इन चमत्कारी पौधों के बारे में…

तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में बहुत पूजनीय माना जाता है और इस पौधे को घर की उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाएं और प्रतिदिन इसकी पूजा करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी का पौधा घर में रखने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और कई तरह की परेशानियां दूर रहती हैं। तुलसी का संबंध भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी से माना जाता है। घर में तुलसी होने से सौभाग्य बढ़ता है, इसलिए इसे श्री तुलसी कहा जाता है।

शमी का पेड़

शमी का पेड़ घर की दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। इस पेड़ को घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शनि के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। शमी का पेड़ होने से भगवान शिव की कृपा भी बनी रहती है और नौकरी और बिजनेस में खूब तरक्की होती है। इस पेड़ के घर में होने से घर के सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहता है और सभी सदस्यों की अच्छी तरक्की होती है।

मकड़ी का पौधा

घर में मकड़ी का पौधा लगाने से कई फायदे होते हैं। इसे घर के उत्तर, उत्तर-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इस पौधे को घर में रखने से आसपास की हवा साफ रहती है और आरोग्यता की भी प्राप्ति होती है। यह पौधा कई बीमारियों को खत्म कर जीवन में नई सकारात्मक ऊर्जा लाता है। यदि कार्यक्षेत्र में कोई परेशानी चल रही हो तो इस पौधे को पास में रखने से जीवन को नई दिशा मिलती है।

क्रसुला का पौधा

क्रसुला का पौधा होना बहुत ही शुभ माना जाता है और इससे घर के वास्तु दोष भी दूर होते हैं। इस पौधे को घर के मुख्य द्वार की सही दिशा में रखना चाहिए। इस पौधे के होने से आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है और धन के नए स्रोत खुलने लगते हैं। इस पौधे के घर में होने से घर के सदस्यों के बीच स्नेह बना रहता है और रिश्ते भी मजबूत होते हैं। साथ ही अगर आपकी तरक्की में कोई बाधा आ रही है तो वह भी दूर हो जाती है।

मनी प्लांट

घर में मनी प्लांट लगाना अच्छा माना जाता है। जैसा कि इसके नाम से ही जाहिर है यह पौधा धन संबंधी समस्याओं को दूर करता है। जैसे-जैसे यह पौधा बढ़ता है वैसे-वैसे धन और मान-सम्मान भी बढ़ता है। ज्योतिष शास्त्र में इस पौधे का संबंध भौतिक सुख-सुविधाओं के स्वामी शुक्र ग्रह से माना गया है, इसलिए मनी प्लांट घर में सौभाग्य बढ़ाने के लिए लगाया जाता है और इससे जीवन में नई ऊर्जा का संचार भी तेजी से होता है।

अपराजिता का पौधा

आपको नही पता है तो आपको बता दे की अपराजिता के पौधे को तुलसी की तरह बहुत ही बहुत पवित्र माना जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से घर में बहुत लाभ होता है इसके लिए आपको इस पौधे को घर की पूर्व, उत्तर, उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस बेल का संबंध देवी लक्ष्मी से माना जाता है। इस पौधे के घर में होने से मां लक्ष्मी स्वयं घर में विराजमान होती हैं और नौकरी और व्यापार में खूब उन्नति होती है। यह पौधा भगवान विष्णु और महादेव को भी अत्यंत प्रिय है। इस पौधे से धन-धान्य की कमी दूर होती है और आरोग्य की प्राप्ति होती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper