जानिए कैसे उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर के रहने वाली प्रियंका चोपड़ा ने तय किया हॉलीवुड तक का सफर

 

प्रियंका चोपड़ा ने अपने दम पर बॉलीवुड में अपना नाम कमाया और इसके साथ ही साथ उन्होंने विदेशों में भी अपना नाम अपने दम पर बनाया.उत्तर प्रदेश के बरेली में जन्मे प्रियंका अपने दम पर अपने जिंदगी में वह मुकाम हासिल की जहां पर जाना हर किसी का सपना होता है. आज हम आपको प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने वाले हैं,जिनके बारे में आपको शायद नहीं पता होगा.

प्रियंका चोपड़ा का जन्म एक आर्मी डॉक्टर अशोक चोपड़ा के घर 28 जुलाई 1982 को हुआ.प्रियंका को बचपन से उनके घर वाले मिट्ठू का कर पुकारते थे.

प्रियंका की पढ़ाई लॉ मार्टीनियर्स गर्ल्‍स स्‍कूल, लखनऊ और सेंट मारिया कॉलेज, बरेली से हुई. जब प्रियंका 13 साल की थी,तब वह पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गई और वहीं से अपनी आगे की पढ़ाई की.

वर्ष 2000 में प्रियंका ने मिस वर्ल्ड ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और अपने दम पर उन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीत लिया. इस प्रतियोगिता में सुपर जज में शाहरुख खान भी थे.

2003 में फिल्म हीरो- द लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई से प्रियंका ने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की. उसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने एक से एक कई हिट फिल्में दी.
प्रियंका चोपड़ा ने जब मैरी कॉम फिल्म का शूटिंग किया, उसके बाद उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बना ली.

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने 7 खून माफ, बर्फी और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में यादगार अभिनय दिखाया. इन फिल्मों के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में कदम रखा और वहां भी अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया.

2018 में प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सेलिब्रिटी निक जोनास से शादी की. प्रियंका और निक अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं और लोग इनके तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं. प्रियंका और निक की शादी जोधपुर में हुआ. अभी कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के तलाक की अफवाहें उड़ रहे थे. इसी बीच प्रियंका चोपड़ा और निक ने अपने प्रेगनेंसी की खबर देकर लोगों को चौंका दिया.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper