जेल से आजाद नवजोत सिद्धू सबसे पहले मूसेवाला के परिवार से क्यों मिले, क्या है नाता?

चंडीगढ़: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को दिवंगत पंजाबी स‍िंगर शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता से मुलाकात की। पंजाब के मानसा जिले में स्थित मूसेवाला के घर पर जब सिद्धू पहुंचे तो उनके साथ कांग्रेस के कुछ नेता भी थे। सिद्धू ने मूसेवाला के प‍िता बलकौर स‍िंह के साथ पत्रकारों से बात की और पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। ऐसे में बड़ा सवाल यह है क‍ि जेल से बाहर आने के एक बाद बाद ही नवजोत स‍िंह ने सिद्धू मूसेवाला के घर जाना ही क्‍यों चुना? क्‍या पंजाब कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू को आगे रखकर मूसेवाला केस को एक फ‍िर ज‍िंदा करना चाहती है? या यह पूरा घटनाक्रम महज एक स‍ियासी स्‍टंट था, आगे व‍िस्‍तार से समझते हैं।

क्रिकेट खिलाड़ी से राजनेता बने नवजोत स‍िंह सिद्धू 1988 के एक ‘रोडरेज’ मामले में 20 मई 2022 को जेल गए थे। नवजोत स‍िंह के जेल जाने के नौ द‍िन बाद यानी 29 मई 2022 को शुभदीप सिंह सिद्धू की मानसा में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। वह सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर थे।

नवजोत स‍िंह सिद्धू की सिद्धू मूसेवाला की काफी नजदीकी थी। नवजोत सिद्धू के कहने पर ही सिद्धू मूसेवाला ने राजनीत‍ि में कदम रखा और दिसंबर 2021 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उस समय सिद्धू कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख थे। इसके बाद मूसेवाला ने 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर मानसा सीट से लड़ा था। हालांक‍ि वह चुनाव हार गए थे।

नवजोत सिद्धू ‘रोडरेज’ केस में करीब 10 महीने की सजा काटने के बाद शनिवार को पटियाला सेंट्रल जेल से बाहर आए थे। र‍िहाई के दूसरे द‍िन सोमवार को नवजोत स‍िंह ने सिद्धू मूसेवाला के घर जाने का प्‍लान बनाया और ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। दरअसल मूसेवाला की जब हत्‍या हुई तब नवजोत सिद्धू जेल में थे। इस दौरान उनके ट्विटर हैंडल से घरवालों ने ट्वीट करके दुख जताया था। ऐसे में जब वह जेल से बाहर आए तो सीधे मूसेवाला के पर‍िवार से मुलाकात करने पहुंच गए।

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे। कांग्रेस नेता ने मूसेवाला के माता-पिता से पंजाब के मानसा जिले में स्थित उनके घर पर मुलाकात की। मूसेवाला के परिजनों से मिलने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उनके साथ मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी मौजूद रहें।

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने मानसा में दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस नेता ने कहा क‍ि सरकार कोई भी हो सरकार की पहली जिम्मेदारी है कि लोगों की जान की रक्षा करना। मैं पूछना चाहता हूं कि यहां की सरकार अपराध से रक्षा करती है या अपराध करती है?

पंजाब के पटियाला स्थित अपने आवास से रवाना होने के बाद कांग्रेस नेता सिद्धू अपराह्न करीब सवा दो बजे मानसा स्थित मूसेवाला के गांव पहुंचे। उनके साथ पार्टी के कुछ नेता भी थे।

क्रिकेट खिलाड़ी से राजनेता बने सिद्धू 1988 के एक ‘रोडरेज’ मामले में करीब 10 महीने की सजा काटने के बाद शनिवार को पटियाला केंद्रीय कारागार से बाहर आये थे। दरअसल शुभदीप सिंह सिद्धू की पिछले साल 29 मई को मानसा में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। वह सिद्धू मूसेवाला के तौर पर लोकप्रिय थे।

मूसेवाला दिसंबर 2021 में कांग्रेस में शामिल हुए थे, जब नवजो सिंह सिद्धू पार्टी की पंजाब इकाई के प्रमुख थे। मूसेवाला ने 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर मानसा सीट से लड़ा था, लेकिन हार गए थे।

साल 1988 के ‘रोडरेज’ मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से एक साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाये जाने के बाद सिद्धू ने पटियाला की एक अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया था। नवजोत स‍िंह दो द‍िन पहले ही जेेल से र‍िहा होकर बाहर आए हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper