देश के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट!, लू की मार से मिलेगी राहत, जानें मौसम का हाल

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में भीषण लू के साथ-साथ चिलचिलाती गर्मी का प्रोकप जारी है। वहीं, कई राज्यों में हुई बारिश के बाद लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग (IMD) ने अपने ताजा अपडेट में कई जगहों पर भीषण लू तो कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग ने नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। IMD के मुताबिक, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम,त्रिपुरा, असम और मेघालय में पांच और छह मई को भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 5 मई को भारी बारिश हो सकती है।

IMD के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों, बिहार, झारखंड, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे एवं आंतरिक कर्नाटक में लोगों को आज भी लू से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने कहा कि इन जगहों पर आज भी लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल व आंतरिक कर्नाटक में पांच मई को लू चलने की संभावना है।

इधर, बेंगलुरु में बारिश के बाद लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने बताया कि मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु के कई हिस्सों, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण रायलसीमा से सटे दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में आंधी और तूफान से साथ बारिश होने की संभावना है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper