पहाडों पर बर्फ गिरने से मुजफ्फरनगर में सर्दी की दस्तक, जानें कितना गिरा तापमान

मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड के पहाडों में हुई बर्फबारी का असर मैदान पर भी दिखना शुरु हो गया है। बर्फबारी के चलते जिले का तामपान भी गिरा है। आईए जानते हैं कि मुजफ्फरनगर में तापमान कितना गिरा है।

पहाड़ों पर बर्फबारी से यहां मौसम अचानक ठंडा हो गया है। न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 14.4 डिग्री पर पहुंच गया। दिन भर आकाश में बादल छाए रहे। आकाश में सुबह से ही बादल छाए रहे। रात्रि में बारिश के बाद दिन भर बारिश का मौसम बना रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई।

रात्रि में अचानक सर्दी बढ़ गई और तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। एक दिन पहले यह 21.6 डिग्री सेल्सियस पर था। अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वर्षा 5.4 मिली मीटर हुई। दिन भर आकाश में बादल छाए रहने से मौसम ठंडा बना रहा।

तीन दिन पहले तक गर्मी से जूझ रहे लोगों को अचानक सर्दी का अहसास हुआ। पहाड़ों की बर्फबारी का यहां सीधा असर पड़ता दिखाई दिया। आम आदमी को अचानक गर्म कपड़ों की याद आने लगी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper