Top Newsदेशराज्य

प्रदेश में आज तूफान ‘मिचौंग’ का असर, जबलपुर-शहडोल संभाग में आंधी-बारिश का अनुमान; दो दिन एक्टिविटी

भोपाल: तूफान ‘मिचौंग’ का असर मध्यप्रदेश में भी दिखाई देगा। जबलपुर और शहडोल संभाग में अगले दो दिन तक आंधी-बारिश का अनुमान है। भोपाल में बादल छाए रहेंगे। इससे पहले सुबह घना कोहरा भी रहेगा। इससे पहले सोमवार को दिन में फिर से ठंडक बढ़ गई। भोपाल में तापमान 4.9 डिग्री तक लुढ़क गया। सबसे ठंडा ग्वालियर रहा। यहां तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। शिवपुरी में 1 इंच से अधिक बारिश हो गई।

अगर आप अगले दो दिनों में हवाई यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो ये मौसम का अलर्ट आपके लिए है. तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान मिचौंग के बाद बने हालात खराब हो गए हैं, चेन्नई समेत प्रदेश के कई इलाकों में जारी बारिश के कारण पानी भरा गया है. पांच दिसंबर को चक्रवात तूफान आंध्रप्रदेश के समुद्र तट से टकराएगा. फिलहाल तूफान मिचौंग का असर मध्य प्रदेश में भी दिखने लगा है, यही कारण है कि मौसम विभाग ने 2 दिन(आज और कल) के लिए बारिश और आंधी का असर जारी किया है.

एमपी में तूफान मिचौंग का असर: एमपी में आज और कल तूफान मिचौंग का असर देखने को मिलेगा. दरअसल मौसम विभाग ने प्रदेश के जबलपुर और शहडोल संभाग के कई जिलों में अगले दो दिनों तक बारिश और बारिश के पहले आंधी की आशंका जताई है. इसके अलावा राजधानी भोपाल में बादल छाए रहेंगे, जिसके चलते सुबह धुंध और कोहरा रहेगा. बता दें कि सोमवार से दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है.

कहां कैसा रहा तापमान: बात करें सोमवार के तापमान की तो राजधानी भोपाल में तापमान लुढ़ककर 4.9 डिग्री तक पहुंच गया, वहीं प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका ग्वालियर रहा. ग्वालियर का तापमान जहां 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा, तो वहीं शिवपुरी में 1 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई.

चेन्नई एयरपोर्ट पर फ्लाइट के आवागमन पर रोक : तूफान मिचौंग को लेकर कई तरह के अलर्ट जारी किए गए है, ऐसे में फ्लाइट को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. बता दें, एमपी में तीन एयरपोर्ट हैं, जहां से चेन्नई एयरपोर्ट के लिए डायरेक्ट फ्लाइट चलती है, इनमें भोपाल, इंदौर, और जबलपुर एयरपोर्ट शामिल हैं. चक्रवात के बाद बने हालात से चेन्नई हवाई अड्डे के संचालन पर रोक लगा दी गई है. ये रोक सुबह 9 बजकर 40 मिनट से 11 बजे तक रहेगी. इस हवाई अड्डे पर उतरने वाली करीबन 70 फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है. एयरपोर्ट के रनवे और टरमैक को पूरी तरह बंद कर दिया है. साथ ही कई फ्लाइट डिले रहेंगी. इसी के साथ मौसम में आए बदलाव को लेकर एयरपोर्ट की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. घरेलू फ्लाइट के लिए (9841491066) नंबर जारी किया गया है.

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be