Sunday, September 20, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के पावन अवसर पर रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन

बरेली,18 सितम्बर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय में टीबी एवं एचपीवी टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। औपचारिक कार्यक्रम टी एंड पी सेल में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय जी ने की। इसी अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें सर्वाधिक रक्तदान महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ टी एंड पी सेल पर गणमान्य अतिथियों के हार्दिक स्वागत से हुआ। इस क्रम में रजिस्ट्रार महेंद्र कुमार जी, डीन छात्र कल्याण प्रो. विनय ऋषिवाल जी एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अमित कुमार वर्मा जी ने उपस्थित गणों को संबोधित किया। तत्पश्चात माननीय कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय जी ने सभी को संबोधित करते हुए उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अतिथियों को जागरूकता के प्रति प्रेरित किया।
टी एंड पी सेल में आयोजित कार्यक्रम के समापन के उपरांत माननीय कुलपति जी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद दिया। इस अवसर पर माननीय कुलपति जी ने टीबी मरीजों को पोषण पोटली भी वितरित की, जिससे उपचाररत मरीजों को पोषण सहायता प्रदान की गई।
माननीय कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय जी ने कहा कि युवाओं को दूसरों के प्रति समर्पित होकर समाज सेवा करनी चाहिए तथा समाज में जागरूकता फैलानी चाहिए। उन्होंने बताया कि सबसे पहले हमें खुद को जागरूक बनाना होगा, और अपने ही प्रयासों से हमें पढ़े-लिखे तथा गाँव के साथ-साथ शहर के समाज को जगाना है।
कुलपति जी ने कहा कि युवा देने वाली प्रकृति के होने चाहिए तथा ‘थिंक लोकली, एक्ट ग्लोबली’ के सिद्धांत पर कार्य करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हमें टीबी और एचपीवी को हराना है, बीमार को नहीं।
माननीय कुलपति जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विज़न ‘विकसित भारत’ के अनुसार युवाओं के विचारों को जानना बहुत जरूरी है, क्योंकि युवा ही विकसित भारत के निर्माण के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।
इस अवसर पर कुलपति जी ने ‘वन लाइफ, वन ब्लड क्लब’ का उद्घाटन भी किया। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी के विज़न के अनुसार अभी बरेली एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में नंबर 1 पर है — अब देश की बारी है नंबर 1 बनने के लिए।डॉ. अमित कुमार वर्मा जी, कार्यक्रम समन्वयक
ने कहा कि दवाओं के साथ जरूरी पोषण है। सही पोषण एवं स्वास्थ्य से ही एक विकसित राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।प्रो. विनय ऋषिवाल जी, डीन छात्र कल्याण (DSW)
प्रो. विनय ऋषिवाल जी ने कहा कि यदि समाज के सभी लोग मिलकर कार्य करेंगे, तो हम अपने लक्ष्य को निर्धारित समय-सीमा से पहले ही प्राप्त कर लेंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की कल्पना बड़ी इमारतों या उच्च अर्थव्यवस्था से नहीं, बल्कि स्वस्थ राष्ट्र से ही साकार होगी। महेंद्र कुमार जी, रजिस्ट्रार ने कहा कि जागरूकता का अर्थ है समस्या की मुख्य जड़ को पकड़ना। जब तक हम समस्या की जड़ तक नहीं पहुँचेंगे, तब तक स्थायी समाधान संभव नहीं है।

‘वन लाइफ, वन ब्लड क्लब’ — एक सराहनीय पहल
इस अवसर पर उद्घाटित ‘वन लाइफ, वन ब्लड क्लब’ एक ऐसी महत्वकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य आपातकाल में रक्त की किसी भी आवश्यकता को समय पर पूरा करना है। क्लब सभी रक्त समूहों के स्वस्थ एवं इच्छुक रक्तदाताओं की एक व्यवस्थित एवं सूचनाप्रद सूची तैयार करेगा, जिसमें प्रत्येक रक्तदाता का रक्त समूह, संपर्क विवरण एवं उपलब्धता का पूरा ब्यौरा दर्ज रहेगा।

-------------------------------------------------------------------------------------------

आवश्यकता के समय यह सूची अत्यंत प्रभावी माध्यम सिद्ध होगी — मरीज की आवश्यकता के अनुसार क्लब या तो जरूरतमंद तक सीधे रक्त पहुँचाएगा अथवा संबंधित रक्त समूह के उपयुक्त रक्तदाता तक तुरंत संपर्क स्थापित कर देगा। इससे आपात स्थितियों में बहुमूल्य समय की बचत होगी और सही रक्त समूह की तलाश में इधर-उधर भटकना नहीं करना पड़ेगा।
क्लब विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं नागरिकों को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित करेगा, रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाएगा तथा समय-समय पर रक्तदान शिविरों के माध्यम से रक्तदाताओं का नेटवर्क और व्यापक बनाता जाएगा। यह क्लब ‘जरूरतमंद के लिए रक्त, रक्तदाता के लिए सम्मान’ के संकल्प के साथ कार्य करेगा और प्रेरणास्रोत बनेगा।
क्लब के आयोजन मंडल
मुख्य संरक्षण: प्रो. अनिल कुमार राय जी (कुलपति, एमजेपीआरयू)
संकाय संरक्षण: डॉ. अमित कुमार वर्मा जी
छात्र संरक्षण: नमन कुमार प्रजापति एवं कृशांगी कृतिया बोरा
कार्यक्रम में छात्र स्वयंसेवकों का योगदान कार्यक्रम के सफल संचालन में छात्र स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ध्रुव कौशिक, देवांश गुप्ता, आनंद कुमार वर्मा, उदय गंगवार, दानिश मक़बूल, संचित भट्ट, नमन प्रजापति एवं यशराज वशिष्ठ आदि छात्रों ने स्वयंसेवक के रूप में सक्रिय योगदान दिया। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------