Sunday, September 20, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

मुख्य क्रू नियंत्रक के स्थानांतरण की मांग, दो घंटे ट्रेन संचालन बंद करने की चेतावनी


गोण्डा। एनई रेलवे मजदूर यूनियन शाखा के तत्वावधान में शुक्रवार को शाखा सचिव योगेश शर्मा के नेतृत्व में शाखा पदाधिकारियों एवं रेल कर्मियों ने डीजल लॉबी पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान रनिंग कर्मचारियों के साथ मुख्य क्रू नियंत्रक गोण्डा द्वारा कथित दुर्व्यवहार किए जाने तथा कैरेज एंड वैगन कर्मचारियों के लिए रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर शुद्ध पेयजल और शौचालय की व्यवस्था किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
शाखा सचिव योगेश शर्मा ने प्रशासन से मुख्य क्रू नियंत्रक का तत्काल स्थानांतरण किए जाने की मांग की, उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही स्थानांतरण नहीं किया गया तो यूनियन गोंडा में दो घंटे के लिए ट्रेन संचालन बंद करने को विवश होगी।
प्रदर्शन के दौरान यूनियन पदाधिकारी संजय मिश्रा, सन्नी गौतम, विनोद पाल, ऋषिकेश सिंह, राम रक्षा यादव, सुनील कुमार, रवि कुमार, विवेकानंद मौर्य, कल्पनाथ, रियाजउद्दीन, भरत कुमार, प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी मौजूद रहे।

-------------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------------