प्रियंका के संघर्ष की कहानी है प्रेरणादायी, कभी ट्रक चलाने वाली अब चलायेंगी बस

First Bus Driver Priyanka: महिलाओं का विकास ही किसी भी देश के विकास की असली कहानी को बयां करता है। आज भारत की महिलाएं पायलट बन गई है, ट्रेन चला रही है और वहीं अब जल्द ही यूपी की रोडवेज बस चलाती भी नजर आएंगी। दरअसल यह कहानी यूपी की पहली रोडवेज बस चलाने वाली बिहार की प्रियंका की है, जो आजकल गाजियाबाद के कौशांबी डिपो में काम कर रही है।

संघर्षभरा रहा है बस ड्राइवर प्रियंका का सफर
बिहार की रहने वाली प्रियंका ने रोडवेज बस ड्राइवर बनने के लिए एक लंबा संघर्ष भरा रास्ता तय किया है। प्रियंका के संघर्ष की कहानी आज लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा है, जो कुछ कर दिखाने का जज्बा रखती है। प्रियंका ने अपनी मेहनत के दम पर अपनी कामयाबी के झंडे गाड़ दिये हैं और उन्होंने यह साबित कर दिखाया है कि अगर एक महिला चाहे तो वह हवाई जहाज ट्रेन से लेकर ट्रक तक सबके स्टेरिंग को संभाल सकती है।

कौन है देश की पहली बस ड्राइवर प्रियंका
देश की पहली बस ड्राइवर प्रियंका यूपी की रोडवेज बस चला रही है। आजकल वह अलग-अलग रूटों पर ट्रेनिंग के लिए जा रही है। जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के कौशांबी से चलकर प्रियंका कभी मेरठ तो कभी बरेली या फिर कई अन्य जनपदों पर अपने बस का स्टेरिंग घुमाते नजर आती है। प्रियंका की सफलता की कहानी कई लंबे संघर्षों से होकर गुजरी है।

प्रियंका ने पति के निधन के बाद पहली बार जब अपने परिवार का पेट पालने के लिए घर से बाहर निकलना शुरू किया, तो उन्होंने पहले चाय बेची। इस दौरान उनके परिवार ने उनका साथ छोड़ दिया, लेकिन प्रियंका ने हार नहीं मानी और उनकी हिम्मत का ही नतीजा है कि आज वह इस मुकाम पर पहुंच पाई है। प्रियंका ने चाय बेचने के बाद ट्रक चलाने का भी काम किया और आज वह यूपी रोडवेज की बस चलाने की ट्रेनिंग ले रही है। जानकारी के मुताबिक प्रियंका कौशांबी डिपो पर 1 अप्रैल से डेली रूटीन में काम करती नजर आएंगी।

बिहार की रहने वाले है पहली बस ड्राइवर प्रियंका
प्रियंका शर्मा बिहार के बांका के हरदौली गांव की रहने वाली हैं। साल 2002 में उनकी शादी इसी गांव के राजीव नाम के एक युवक से हुई थी। प्रियंका और राजीव के दो बेटे हैं। प्रियंका के पति राजीव का अचानक निधन हो गया था, जिसके बाद प्रियंका पर अपने दोनों बच्चों की जिम्मेदारी आ गई। इसके बाद प्रियंका ने अपने दोनों बच्चों को पढ़ाने और उनके भविष्य को संभालने के साथ-साथ उन्हें एक अच्छा जीवन देने की ठान ली।

इस तरह शुरु हुआ प्रियंका का सफर
बता दे आज प्रियंका के साथ-साथ कई दूसरी महिलाएं भी रोडवेज बस ड्राइवर की ट्रेनिंग ले रही है। प्रियंका का कहना है कि शुरुआत में उन्हें हेल्पर के तौर पर ट्रक में काम करने का मौका मिला। इसके बाद वह ट्रक ड्राइवर बनी और उन्होंने अपने परिवार के लिए कमाना और अपने परिवार का पेट पालना शुरू किया। आज प्रियंका ट्रक चलाकर अपने माता-पिता और भाइयों के साथ अपना जीवन गुजर-बसर कर रहे हैं।

रोडवेज बस चलाने वाली पहली महिला है प्रियंका
ट्रक चलाने के लिए प्रियंका दूसरे राज्यों में भी जाया करती थी। उन्होंने अपने बच्चों को हॉस्टल भेज दिया है, ताकि वहां पर उन को अच्छी शिक्षा मिल सके और वह अब बस चलाने का काम करने वाली है। बता दें प्रियंका यूपी की रोडवेज बस चलाने वाली पहली महिला ड्राइवर प्रियंका ही है। बता दे अपनी इस कामयाबी के लिए प्रियंका ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी धन्यवाद कहा हैं।

आरएम ने की प्रियंका की तारीफ
प्रियंका के यूपी की पहली रोडवेज महिला ड्राइवर बनने पर उन्हें आरएम की ओर से भी शुभकामनाएं दी गई है। मेरठ परिक्षेत्र के आरएम शर्मा ने उन्हें लेकर कहा कि वह बेहद स्ट्रांग है। महिलाएं हमेशा ही बेहद स्ट्रांग होती है। वह हर काम को कर सकती है। महिला मां दुर्गा शक्ति का रूप है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper