मेरठ में गोदाम में लगी भीषण आग, ऊंची-ऊंची लपटें देख कांप उठे लोग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान

मेरठ| मेरठ में बुधवार की शाम को ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित रद्दी के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों ने किसी तरह आग बुझाई। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने अवैध रूप से गोदाम संचालित किए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मेरठ में बुधवार की शाम को ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित रद्दी के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों ने किसी तरह आग बुझाई। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने अवैध रूप से गोदाम संचालित किए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, सदर बाजार निवासी देवेश गोयल का ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सरस्वती लोक के निकट रद्दी की कतरन का गोदाम है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक, शाम करीब 6:30 बजे उन्होंने गोदाम से धुआं उठता देखा। जिसके बाद मामले की जानकारी फायर कंट्रोल रूम में दी।

इसी दौरान धुएं ने भीषण आग का रूप ले लिया और गोदाम से ऊंची-ऊंची लपेटें उठने लगीं। जिसके चलते क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।

आग लगने से जहां लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है तो वहीं क्षेत्रवासियों ने अवैध रूप से गोदाम संचालित किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के चलते गोदाम में आग लगी थी। गोदाम मालिक से गोदाम संचालन के कागजात मांगे गए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper