रेलवे ने किया बड़ा फेरबदल: 13 ट्रेनों का नया टाइम टेबल जारी, हरिद्वार-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस के नंबर भी बदले

सहारनपुर| रेलवे ने ट्रेनों के समय और नंबर में बदलाव कर दिया है। सहारनपुर से बनकर चलने वाली जनता एक्सप्रेस सहित 13 ट्रेनों का समय बदल गया है। यह ट्रेनें अपने नए टाइम टेबल के अनुसार चलेंगी। जबकि हरिद्वार-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस के नंबर 14711-12 को बदलकर 14815-16 कर दिया है।

अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि 01622 सहारनपुर-दिल्ली स्पेशल सुबह 3:30 की जगह 3:35 बजे चलेगी। 14546 सहारनपुर-दिल्ली जनता एक्सप्रेस सुबह 6:20 के बजाय 6:15 बजे संचालित होगी। 04402 सहारनपुर-दिल्ली मेमू एक्सप्रेस दोपहर 1:25 बजे की जगह दोपहर एक बजे, 04373 सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेस दोपहर 1:55 की जगह 1:45 बजे रवाना होगी। 04522 सहारनपुर-दिल्ली शाम 6:15 की जगह छह बजे संचालित होगी।

04523 सहारनपुर-नंगलडैम एक्सप्रेस शाम 4:40 के बजाय 4:35 बजे, 01619 दिल्ली-सहारनपुर सुबह 11:10 बजे की जगह 10:55 बजे, 04401 दिल्ली-सहारनपुर मैमू दोपहर 1:05 बजे के बजाय 12:15 बजे शुरू होगी। 04521 दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस शाम 5:50 की जगह 5:10 बजे, 14545 दिल्ली-सहारनपुर जनता एक्सप्रेस रात 9:50 बजे की जगह 9:40 बजे संचालित होगी। 04403 दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस रात 9:20 बजे की जगह 8:50 बजे, 04429 दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस रात 11:05 के बजाय 11 बजे दिल्ली से रवाना होगी। ट्रेन नंबर 19271-72 को भावनगर-हरिद्वार-भावनगर के बीच संचालित किया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper