वेस्ट यूपी में दिन में भी बढ़ी ठंड, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम, पढें पूरी अपडेट

यूपी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सर्दी अपना असर दिखाने लगी है।दिसंबर के पहले शनिवार को दिन अन्य दिनों की अपेक्षा ठंडा रहा। इससे लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। वहीं शहर में बेगमपुल की हवा सबसे खराब रही। दिसंबर में पहले दिन शनिवार को दिन में ठंडी हवा चली। इससे मौसम में बदलाव नजर आया। दिन में हवा और धूप के बीच मौसम में नमी बनी रही। इससे दिनभर ठंड रही।

शाम होते- होते ठंड का असर और बढ़ गया। अधिकतम तापमानन 24.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन के पहले की अपेक्षा दोनों तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा शनिवार को एक्यूआई 274 दर्ज किया गया। पहाड़ों पर बदल रहे मौसम के चलते वेस्ट यूपी में भी सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। आगे तापमान और गिरेगा। 15 दिसंबर से सर्दी में बढोतरी के आसार हैं। साथ ही कोहरा भी छाएगा।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि शनिवार को दिन में हवा के चलने से तापमान में गिरावट आई है। रात भी सर्द होती जा रही है। अभी तीन चार दिन तक मौसम ऐसे ही रहेगा, दिन रात का तापमान गिरेगा।

15 दिसंबर के बाद से कोहरे के भी आसार हैं। इसके अलावा शनिवार को शहर में बेगमपुल की हवा सबसे खराब रही। यहां एक्यूआई 304 दर्ज किया गया। जयभीमनगर में 280, गंगानगर में 262, पल्लवपुरम में 287, दिल्ली रोड में 299 एक्यूआई दर्ज किया गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper