सूर्य ग्रहण 2023: जानें कब लग रहा है साल का पहला ग्रहण, इन राशि के लोगों के लिए लाएगा बैड न्यूज!

 


नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है। ग्रहण एक भौगोलिक घटना है। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। वर्ष 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल, गुरुवार को है। इस सूर्य ग्रहण की अवधि सुबह 7 बजे से दोपहर 12.29 मिनट तक है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण सभी राशियों को प्रभावित करेगा। हालांकि मेष समेत तीन राशियों के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है।

– दिनांक: 20 अप्रैल 2023

– दिन: गुरुवार

– ग्रहण काल: सुबह 07.04 मिनट से दोपहर 12.29 मिनट तक

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण से सावधान रहने की जरूरत है। उन्हें तकलीफ हो सकती है। इस दौरान सूर्य देव आपकी राशि में गोचर करेंगे। इस कारण ग्रहण का बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। किसी काम को पूरा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि
सूर्य ग्रहण के दिन कन्या राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। मानसिक तनाव रहेगा। असफलता का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। बेवजह की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

सिंह राशि
सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव आप पर पड़ सकता है। इस अवधि में किए गए काम का विपरीत रिजल्ट मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में मुश्किलें आ सकती हैं। कार्यस्थल में आपको सावधान रहने की जरूरत है। विभिन्न समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper