उत्तर प्रदेश

सोनभद्र के भाऊराव देवरस महा विद्यालय दुद्धी में बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

सोनभद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ0यशवीर सिंह के निर्देशन में महिला थाना दुद्धी द्वारा मिशन शक्ति व शक्ति दीदी के तहत भाऊराव देवरस महाविद्यालय में पम्पलेट वितरित कर बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जानकारी देकर जागरूक किया गया व बाल विवाह,बाल अपराध,साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने लिए बताया गया।
साथ ही उन्हें विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं सरकारी टोल फ्री नम्बरों जैसे 1090,112, 181,102,108, 1076,1098,1930 आदि के सम्बंध में विस्तार से बताते हुए सजग किया गया।

रवीन्द्र केसरी सोनभद्र

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be