हरियाली तीज पर बनेंगे ये 3 शुभ योग, इस तरह करें पूजा खूब मिलेगा लाभ, यहां देखे…

सावन की महीने में आने वाली हरियाली तीज का बहुत महत्व रहता है। उत्तर भारत में इस त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करके शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। इस साल हरियाली तीज का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के मुताबिक यह व्रत श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस साल हरियाली तीज पर खास संयोग बन रहा है। शुभ संयोग के कारण तीज का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है।

हरियाली तीज पर तीन शुभ संयोग बन रहे हैं। तीज के मौके पर सिद्धि योग, त्रिग्रही योग और बुधादित्य योग बन रहा है। इस दिन पूरी श्रद्धा-भक्ति के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से धन लाभ के साथ-साथ करियर में तरक्की मिलेगी। दरअसल इस दिन शुक्र, मंगल और चंद्रमा, कन्या राशि में त्रिग्रही योग बनाएगा। साथ ही बुध और सूर्य मिलकर सिंह राशि में बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे। ये संयोग हरियाली तीज पर व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए बहुत शुभ माना जा रहा है। इस साल हरियाली तीज पर शिव-गौरी की पूजा से न सिर्फ अखंड सौभाग्य का वरदान मिलेगा, बल्कि धन की प्राप्ति भी होगी।

हरियाली तीज सुहागिनों का त्योहार माना जाता है। सावन के महीने में इस व्रत के पड़ने से इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। इस पर्व पर हरे रंग का खास महत्व है। महिलाओं को इस दिन हरे रंग के कपड़े और सोलह श्रृंगार करना चाहिए। साथ ही निर्जला व्रत रखना चाहिए। इस दिन भगवान शिव का अभिषेक दूध से किया जाता है, इस कारण इस व्रत में दूध नहीं पीना चाहिए। सुहागिनों को भूलकर भी हरियाली तीज पर काले या सफेद कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper