Sunday, February 22, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

बरेली: मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, CA का बेटा समेत 15 लोग गिरफ्तार

बरेली: शहर में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। एसएसपी अनुराग आर्य और एसपी सिटी मानुष पारीक के निर्देश पर, सीओ तृतीय अजय कुमार व इज्जतनगर इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह की टीम ने छापा मारकर CA के बेटे सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 8 पुरुष और 7 महिलाएं शामिल हैं।

बन्नूवाल नगर में चल रहा था गोरखधंधा

यह रैकेट बन्नूवाल नगर स्थित बालाजी अस्पताल के पास एक मकान में संचालित हो रहा था। पुलिस को स्थानीय लोगों की शिकायत पर यह कार्रवाई करनी पड़ी। जब छापेमारी की गई, तो दो कमरों में युवकयुवतियां आपत्तिजनक हालत में पाए गए।

यह मकान उर्मिला नाम की महिला के नाम पर किराए पर लिया गया था, जो ग्राहकों को बुलाकर सौदे तय करती थी।

बरामद हुए आपत्तिजनक सामान

पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं:
32,720 नकद
28 कंडोम
मैनफोर्स गोलियां
11 स्मार्टफोन, 2 कीपैड फोन
मेकअप किट, फेस वॉश, वीवॉश
QR स्कैनर आदि

 

महिलाओं ने कबूला: पैसे और शौक के लिए अपनाया गलत रास्ता

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार महिलाओं ने बताया कि वे अलगअलग जगहों से आई हैं और परिवारों से अलग रहती हैं। उन्होंने रुपये कमाने व शौक पूरे करने के लिए यह रास्ता चुना।
ग्राहकों से सौदा 1000 से 2000 में तय होता था, और नकदी नहीं होने पर ऑनलाइन भुगतान भी कराया जाता था।

 

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

गिरफ्तार 15 लोगों के नाम इस प्रकार हैं:

पुरुष:
1. अभिषेक पटेल पुत्र बुद्ध सिंह
2. अफलाक पुत्र नवी अहमद
3. वैभव गोयल पुत्र विजय कुमार
4. अमर सिंह पुत्र नत्थूलाल
5. बुद्धसेन पुत्र रामलाल
6. ताविश पुत्र मोहम्मद राशिद
7. अखलाक पुत्र मुन्ने अंसारी
8. अजय सागर पुत्र धनीराम

महिलाएं:
1. ब्यूटी विश्वास पत्नी दुलाल विश्वास
2. सर्वेश पत्नी प्रेम सिंह
3. उर्मिला पत्नी चुन्नीलाल
4. मलीना पत्नी विकास मिस्त्री
5. निशा पत्नी अनस खान
6. पार्वती पत्नी झोनटू
7. फैमी पत्नी वाहिद

 

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि शहर में चल रहे ऐसे गोरखधंधों पर सख्त नजर रखी जा रही है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------