Featured NewsTop Newsदेशराज्य

द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा- राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना संसद भवन में जारी

नई दिल्ली । राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना संसद भवन में जारी है। सबसे पहले सांसदों द्वारा डाले गए वोटों की गिनती हो रही है और इसके बाद विधायकों के मतों की गिनती की जाएगी द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा में से देश का अगला राष्ट्रपति कौन बनने जा रहा है? इस सवाल का जवाब देश को अगले कुछ घंटों में मिल जाएगा।

हालांकि आंकड़ों के लिहाज से यह तय माना जा रहा है कि एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ही चुनाव जीतेंगी, लेकिन आज वोटों की गणना का दिन है और इसके बाद आधिकारिक तौर पर यह पता लग जाएगा कि विधायकों और सांसदों ने मिलकर देश के अगले राष्ट्रपति के लिए किसे विजयी बनाया है और कितने अंतर से?