राशिफल 3 फरवरी 2023: आज इन राशि वालो की हर मुराद होगी पूरी, जाने अपनी राशि का हाल

मेष राशि
माता के खराब स्वास्थ्य को लेकर चिंताग्रस्त रहेंगे। मानसिक चिंता भी परेशान करेगी। हालांकि जीवनसाथी और परिजनों के सहयोग से आप बिगड़ी बात संभाल लेंगे। किसी मित्र के सहयोग से व्यापार स्टार्ट कर सकते हैं।

वृषभ राशि
प्रोफेशनल लाइफ में लगातार कठिनाईयों के चलते डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं। धैर्य बनाए रखें, आखिर में सब कुछ सही हो जाएगा। प्रॉपर्टी को लेकर किसी तरह के विवाद में पड़ सकते हैं। यथासंभव दूसरों से उलझने से बचें।
मिथुन राशि
जबरदस्त कॉन्फीडेंस के चलते आप कठिन से कठिन कार्य को भी आसानी से कर लेंगे। हालांकि क्रोध की अधिकता के चलते नुकसान उठाना पड़ सकता है। सभी काम अपने आप बनते चले जाने से मन प्रसन्न रहेगा। कहीं से रूका हुआ वापिस पैसा मिल सकता है।
कर्क राशि
धैर्य के साथ प्रयास करते रहें, निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। किसी अज्ञात कारण से मन में उदासी आ सकीत है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। ऑफिस में कलीग्स की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बिना सोचे कुछ भी न बोलें।
सिंह राशि
जॉब में चेंज हो सकता है। अथवा अभी जहां है, वहीं पर आपको प्रमोशन और बढ़ी हुई सैलरी मिल सकती है। अपने मन को नियंत्रण में रख कर आगे बढ़ेंगे तो निश्चित रूप से आप अपने सभी लक्ष्य पूरे कर लेंगे।
कन्या राशि
नौकरी की वजह से स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है। किसी महिला के कारण धन लाभ के योग बन रहे हैं। मैरिड लाइफ और फैमिली लाइफ खुशनुमा रहेगी। बिना बात चिंता करना छोड़ देंगे तो स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
-------------------------------------------------------------------------------------------
तुला राशि
हॉबीज को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। धन की आवक होने से आर्थिक तंगी भी दूर होगी। कॉन्फीडेंस भी बढ़ा-चढ़ा रहेगा। किसी नई हॉबी या प्रोजेक्ट की शुरूआत कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
दोस्तों के सहयोग से अपने सभी लक्ष्यों को समय से पहले पूरा कर लेंगे। आत्मनियंत्रण बनाए रखें। परिवार में किसी तरह का वाद-विवाद हो सकता है। पिता के सहयोग से सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी लंबी यात्रा का भी योग बन रहा है।
धनु राशि
व्यापार बढ़ाने के लिए आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार से दूरी होने के कारण खुद को डिप्रेशन या स्ट्रेस का शिकार न बनने दें। नौकरी में परिवर्तन संभव है। कार्यस्थल पर भी वर्कलोड में बढ़ोतरी हो सकती है।
मकर राशि
फिजूल खर्च की अधिकता और धैर्य में कमी के कारण मन अशांत रहेगा। पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। भाई-बहनों से सहयोग से कोई बड़ा कार्य पूर्ण होगा जिससे भविष्य में लाभ होगा। लाइफ पार्टनर का खराब स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है।
कुंभ राशि
परिवार की किसी महिला के सहयोग से धन प्राप्ति संभव है। कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं। घर में किसी धार्मिक आयोजन के चलते मन प्रफुल्लित रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
मीन राशि
स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। विदेश यात्रा भी संभव है। ससुराल पक्ष की ओर से किसी प्रकार की संपत्ति प्राप्त हो सकती है। जिम्मेदारी बढ़ने पर घबराएं नहीं, बल्कि आत्मविश्वास के साथ उसे पूरा करने का प्रयास करें।

