Thursday, September 10, 2026
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

प्रयागराज: चार मंजिला इमारत में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

प्रयागराज: शहर के कमला नेहरू अस्पताल के पास स्थित एक चार मंजिला इमारत में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जैसे ही धुएं के गुबार और आग की लपटें उठने लगीं, इमारत में मौजूद लोग जान बचाकर बाहर भागने लगे। चारों ओर धुंआ ही धुंआ फैल गया।

स्थानीय लोगों ने की मदद, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
आग लगते ही आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, इमारत में काफी सामान जलकर राख हो गया।

-------------------------------------------------------------------------------------------

छात्रावास में लगी थी आग
यह घटना बालासन चौराहे के पास स्थित वेद विद्यालय छात्रावास में हुई, जो कमला नेहरू अस्पताल के ठीक सामने स्थित है। गुरुवार को अचानक छात्रावास की ऊपरी मंजिल से आग की लपटें उठने लगीं, जिससे अंदर रह रहे लोग शोर मचाते हुए बाहर भागने लगे।

काफी मशक्कत के बाद बुझी आग
आग इतनी भीषण थी कि दमकल कर्मियों को काबू पाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। चारों ओर फैले धुएं और लपटों के कारण इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

---------------------------------------------------------------------------------------------------