Sunday, February 22, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

मा0 मंत्री ने आँवला एवं गुलडिया स्थित कैम्प कार्यालय पर जनता दर्शन कर जनसमस्याओं का किया निस्तारण

बरेली, 25 मार्च। मा0 पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह जी ने कहा कि जीवन मूल्यों में संस्कारों का बड़ा महत्व है। ऐसा ही एक संस्कार है सेवा का भाव। निः स्वार्थ भाव से यथासंभव जरूरतमंद की मदद करना, सेवा करना हमारे संस्कारों की पहचान कराता है।

मा0 मंत्री जी ने बरेली जनपद की तहसील आँवला एवं गुलडिया स्थित कैम्प कार्यालय पर जनता दर्शन कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया।

उक्त के उपरांत मा0 मंत्री जी ने उपजिलाधिकारी आंवला एवं पुलिस के संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------