रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंयसेवकों की भागीदारी एवं सहभागिता हेतु एक अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन

बरेली,05 नवंबर।रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति विभाग में 13 नवंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की सहभागिता एवं कर्तव्यनिष्ठा हेतु कल एक अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसकी अध्यक्षता कार्यक्रम अधिकारी (NSS) डॉ पवन कुमार सिंह ने की और दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंयसेवकों की सहभागिता हेतु मार्गदर्शन एवं सुझाव भी दिया।कार्यक्रम का संचालन मोहित शर्मा ने किया। अर्पित ,आलोक ,अमन,आकांक्षा, कौशिकी, आशी आदि स्वंसेवक उपस्थित रहे।


बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
---------------------------------------------------------------------------------------------------


