देहदान का संकल्प लेने वाले आधुनिक महर्षि दधीचियों का एसआरएमएस में सम्मान

बरेली,13 नवंबर।एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में देहदान का संकल्प लेने वाले महादानियों को सम्मानित करने के लिए देह से दिव्यता तक कार्यक्रम आयोजित हुआ। एसआरएमएस में देहदान का शपथ पत्र देने वाले लोगों में से 21 आधुनिक महर्षि दधीचियों को इसमें सम्मानित किया गया। सभी ने देहदान को महादान बताया और समाजहित में अधिक से अधिक लोगों को खुद से प्रेरणा लेने पर जोर देते हुए देहदान के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम से पहले एमबीबीएस बैच 2025 के विद्यार्थियों ने एनाटॉमी विभाग में कैडेवरिक शपथ लेकर मानव शरीर को अपनी चिकित्सा शिक्षा का प्रथम गुरु मानते हुए उसे सम्मान और गरिमा के साथ संभालने के संकल्प लिया।

एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग की ओर से मंगलवार (11 नवंबर 2025) को देहदान का संकल्प लेने वाले आधुनिक महर्षि दधीचियों को सम्मानित किया गया। संस्थान के चेयरमैन देव मूर्ति जी ने अंग वस्त्र, स्मृति चिह्न और सर्टिफिकेट देकर सभी को सम्मानित किया। उनके संकल्प को महान और महादान बताते हुए इसकी प्रशंसा की। कहा कि 87 महर्षि दधीचि अब तक एसआरएमएस में अपनी देहदान कर चुके हैं। जबकि 80 महादानियों ने इसके लिए शपथ पत्र दिया है। देहदान का संकल्प लेना और परिजनों की देह मेडिकल कालेज को सौंपना हिम्मत का काम है। देहदान जैसा महादानी काम करने वाले लोग हमेशा अमर रहेंगे।
इससे पहले एनाटॉमी डिपार्टमेंट की एचओडी डा.नमिता मेहरोत्रा ने देहदान का शपथ पत्र देने वाले सभी अतिथियों का कार्यक्रम में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आपका यह निस्वार्थ दान मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। आपके इस सर्वोच्च दान से प्रेरणा लेकर निसंदेह और लोग भी महादान के लिए प्रेरित होंगे। इससे विद्यार्थियों को कुशल और अनुभवी चिकित्सक बनने में मदद मिलेगी। आप सब निसंदेह आधुनिक महर्षि दधीचि हैं। सभी का आभार। कार्यक्रम के अंत में डा.शंभु प्रसाद ने सभी का आभार जताया और धन्यवाद ज्ञापित किया। इस वसर पर डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन आदित्य मूर्ति जी, प्रिंसिपल एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डा.एमएस बुटोला, डा.धनंजय कुमार, डा.समता तिवारी, सभी विभागाध्यक्ष और एमबीबीएस बैच 2025 के विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा.कंचन बिष्ट ने किया।
बहन के देहदान के बाद सुभाष ने पत्नी उषा सहित लिया संकल्प —
एसआरएमएस ट्रस्ट के सलाहकार, जनकपुरी निवासी इंजीनियर सुभाष मेहरा की बहन कुमारी चंचल मल्होत्रा का देहांत 17 जुलाई को हुआ था। उनकी अंतिम इच्छापूर्ति के लिए सुभाष मेहरा ने उनका शव एसआरएमएस मेडिकल कालेज में बच्चों की पढ़ाई के लिए दान किया। अविभाजित भारत के रावलपिंडी में जन्मे सुभाष मेहरा (77 वर्ष) ने आईवीआरआई में साइंटिस्ट रही पत्नी उषा रानी मेहरा (74 वर्ष) के साथ खुद भी देहदान का संकल्प लिया। समाजहित में देहदान को सर्वोपरि बताते हुए सुभाष मेहरा कहते हैं कि बहन के संकल्प के दौरान ही हम दोनों ने भी यह फैसला किया। खुशी है कि हमारा शरीर मेडिकल के विद्यार्थियों के काम आएगा और उन्हें सफल चिकित्सक बन लोगों को स्वस्थ करने में मदद करेगा।
देहदान का संकल्प लेने वाले ये हैं आज के महर्षि दधीचि–
1. इंजीनियर सुभाष मेहरा (77 वर्ष), जनकपुरी, बरेली.2. डा.उषा रानी मेहरा (74 वर्ष), जनकपुरी, बरेली. 3. श्याम सुंदर अरोरा (68 वर्ष), राजेंद्रनगर, बरेली.
4. भूदेव झा (65 वर्ष), संजय नगर, बरेली.5. धर्मवीर आर्य (62 वर्ष), खानद्रामनगर (देवरनिया), बरेली.
6. यतीश मोहन गुप्ता (63 वर्ष), बागेटोला, बदायूं. 7. डा. बीबीएल माथुर (76 वर्ष), राजेंद्रनगर, बरेली. 8. रमेश शर्मा महाभारती (76 वर्ष), पीपल सना चौधरी, बरेली. 9. डा.नूपुर गोयल (42 वर्ष), रामपुर गार्डन, बरेली.
10. राजेंद्र प्रकाश अग्रवाल (68 वर्ष), माडल टाउन, बरेली. 11. वेद प्रकाश पोरवाल (68 वर्ष), आशुतोष सिटी, बरेली.12. संकुख किरपलानी (62 वर्ष), माडल टाउन, बरेली. 13. प्रसादी लाल (75 वर्ष), बेकमपुर (नवाबगंज), बरेली.14. उषा रानी सक्सेना (69 वर्ष), निकट बालाजी मंदिर, बदायूं रोड बरेली.
15. प्रांजल सक्सेना (36 वर्ष), निकट बालाजी मंदिर, बदायूं रोड बरेली.16. चंद्र प्रकाश कश्यप (60 वर्ष), इंद्रापुरम कालोनी, बरेली.17. देवेंद्र कुमार साहनी (61 वर्ष), ग्रेटर आकाश कालोनी, बरेली
18. डा.लता मिश्रा (72 वर्ष), पटियाली सराय, बदायूं.19. डा.नीरज चंद्र जोशी (41 वर्ष), न्यू शारा, पिथौरागढ़.20. जय प्रकाश देवलाल (57 वर्ष), ग्राम निरादा, अछोली, पिथौरागढ़.21. जनार्दन पुनेठा (57 वर्ष), कुजौली, पिथौरागढ़. बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

