Top Newsराज्य

वैशाली में बाइक की टक्कर से 8 साल की बच्ची की मौत, कोचिंग से लौटते वक्त हुआ हादसा; परिजनों ने किया हंगामा

हाजीपुर। वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर में कोचिंग पढ़कर लौट के दौरान अनियंत्रित बाइक की ठोकर से एक 8 वर्षीय छात्रा की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।

सड़क हादसे की सूचना पर राहगीर एवं स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी और सड़क जाम कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में जुटी है। मृत छात्रा रसूलपुर कोरीगांव निवासी शेखर कुमार के 8 वर्षीय पुत्री अर्पणा कुमारी एवं घायल छात्रा रोहित राम के पुत्री नंदनी कुमारी बताई गई। घायल छात्र का इलाज किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों छात्रा साइकल पर सवार होकर कोचिंग पढ़कर लौट रही थीं। इसी दौरान रसूलपुर गांव के निकट अनियंत्रित बाइक सवार ने धक्का मार दिया।

घायल अवस्था में रोड पर तड़पते देखा स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने अर्पणा कुमारी को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि नंदनी कुमारी का इलाज डॉक्टर के द्वारा किया गया।

घटना के बाद बाइक सवार युवक घटनास्थल पर बाइक छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

घटना के संबंध में मृतक के पिता ने बताया कि मेरी बेटी कोचिंग पढ़कर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक चालक ने धक्का मार दिया। उठाकर अस्पताल लाया गया, डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

टायर जलाया और सड़क जाम कर किया हंगामा
सड़क हादसे में 8 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद घटनास्थल पर जूटे स्थानीय लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं सड़क को जाम कर दिया। स्थानीय लोग मृतक के परिवार वालों को न्याय एवं उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

---------------------------------------------------------------------------------------------------