नई दिल्ली। Realme ने पिछले कुछ वक्त में एक के बाद एक नए-नए फोन लॉन्च किए हैं। कुछ वक्त पहले 16 Pro सीरीज को लॉन्च किया और इसके बाद कंपनी ने 10,001mAh बैटरी वाला P4 Power पेश किया। कल 5 फरवरी से अब इस फोन की सेल शुरू होने जा रही है। Realme P4 Power भारत का पहला ऐसा डिवाइस है जो इतनी बड़ी बैटरी के साथ आता है, लेकिन P4 Power सिर्फ बड़ी बैटरी के साथ ही नहीं आता, इस डिवाइस में और भी बहुत कुछ खास है। चलिए इस फोन का हैंड्स-ऑन एक्सपीरियंस जानते हैं कि क्या सच में आपको कल ये फोन सेल में खरीदना चाहिए?

डिजाइन

P4 Power में ‘TransView’ डिजाइन देखने को मिलता है जो इसे काफी मॉर्डन लुक दे रहा है, जिसमें बैक पैनल पर ऊपरी आधा हिस्सा पैटर्न वाला और निचला आधा हिस्सा प्लेन रखा गया है। हाथ में पकड़ने पर फोन काफी सुंदर लगता है। इतनी बड़ी बैटरी होने के बाद फोन का वेट काफी कम लगता है। रेगुलर फोन से थोड़ा भारी तो जरूर है लेकिन ये आपको ज्यादा फील नहीं होगा।

WhatsApp Image 2026-02-04 at 12.40.29 PM (1)

डिस्प्ले

फोन में आपको 6.78-इंच का क्वाड-कर्व AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है जिसमें 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। पैनल की पीक ब्राइटनेस तो 6,500 निट्स तक जा सकती है जो इसे और भी खास बना देती है। हाथ में पकड़ने पर फोन का कर्व्ड डिस्प्ले प्रीमियम फील देता है

WhatsApp Image 2026-02-04 at 12.40.28 PM

चिपसेट

Realme P4 Power में पावरफुल MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट देखने को मिल रहा है। आपको बेहतर विज़ुअल्स के लिए एक डेडिकेटेड Hyper Vision चिपसेट भी देखने को मिल जाता है। थोड़ी देर फोन को नॉर्मल यूज और गेम खेलने पर कहीं भी लैग फील नहीं होता। हालांकि BGMI को हाई एन्ड सेटिंग पर खेलते वक्त आपको कभी कभी फ्रेम ड्राप देखने को मिल सकते हैं।

कैमरा

फोन में रियर कैमरा की बात करें तो डिवाइस में आपको ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, जिसके साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का Sony IMX480 कैमरा मिल रहा है।

बैटरी

Realme P4 Power में 10,001mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। कंपनी का कहना है कि इस फोन के सेल 4 साल बाद भी 80 प्रतिशत बैटरी हेल्थ बनाए रख सकते हैं। कंपनी का दावा है कि ये 32 घंटे तक लगातार वीडियो स्ट्रीमिंग या 39 दिनों का स्टैंडबाय टाइम ऑफर कर सकता है।

WhatsApp Image 2026-02-04 at 12.40.29 PM

हमारे इस्तेमाल के दौरान भी फोन ने काफी अच्छा बैकअप दिया। डिवाइस 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे ये लगभग 36 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज भी हो जाता है।