Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

आईसीएआर पश्चिमी क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता 2025 में आईसीएआर – आईवीआरआई ने लगातार तीसरी बार समग्र चैम्पियनशिप जीती

बरेली,06फरवरी।भारतीय पशु चिकित्सा अनुसन्धान संस्थान आईवीआरआई ने अविकानगर (राजस्थान), में आयोजित प्रतियोगिता में पश्चिमी क्षेत्र के विभिन्न आईसीएआर संस्थानों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता मेँ आईवीआरआई ने लगातार तीसरी बार समग्र चैम्पियनशिप जीती।
प्रतियोगिता में कुल 95 प्रतिभागियों (89 पुरुष एवं 6 महिला) ने सहभागिता की। आईसीएआर–भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (ICAR-IVRI) ने सभी खेल स्पर्धाओं में भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और लगातार तीसरी बार समग्र चैम्पियनशिप अपने नाम की।

आईसीएआर-आईवीआरआई ने बैडमिंटन (पुरुष, महिला एवं मिश्रित युगल), वॉलीबॉल (स्मशिंग) तथा 4×100 मीटर रिले (पुरुष एवं महिला) में स्वर्ण पदक जीते। इसके अतिरिक्त टेबल टेनिस (पुरुष), बास्केटबॉल, शतरंज (पुरुष) एवं कैरम (महिला) में रजत पदक, जबकि गोला फेंक, लंबी कूद एवं भाला फेंक में कांस्य पदक प्राप्त किए।

टीम की यात्रा एवं खेल गतिविधियों का सफल संचालन डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह (मुख्य दल प्रबंधक) के नेतृत्व में किया गया। टीम प्रबंधन में डॉ. अभिषेक, डॉ. सागर चंद एवं श्री विश्वदीप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आईसीएआर-आईवीआरआई की यह उपलब्धि संस्थान की खेल उत्कृष्टता, अनुशासन एवं टीम भावना को दर्शाती है। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------