Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

मा0 प्रभारी मंत्री ने ग्राम नरहरपुर गौरी खेड़ा स्थित नहर पर बनने वाले सेतु का विधिवत भूमि पूजन कर किया शुभारंभ

 

बरेली, 13 जून। मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी मंत्री जनपद बरेली जे0पी0एस0 राठौर जी ने आज तहसील नवाबगंज के ग्राम नरहरपुर गौरीखेड़ा स्थित नहर पर बनने वाले सेतु का विधिवत भूमि पूजन किया।

प्रभारी मंत्री राठौर जी ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सेतु के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीणों को बरसात के दौरान होने वाली समस्याओं से राहत प्राप्त होगी। साथ ही क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।

इस अवसर पर मा0 सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिलापंचयत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज व जयपाल सिंह व्यस्त, माननीय विधायक नवाबगंज डा० एम0पी0 आर्या, जिलाध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा,सहायक अभियन्ता सेतु निगम श्री बद्री प्रसाद सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------