Top Newsउत्तर प्रदेशगोंडाराज्य

गोण्डा में आयुक्त ने वृद्धाश्रम, बाल देखरेख संस्थान और वन स्टॉप सेंटर में मनाई होली, बांटी खुशियां

गोण्डा। होली के पावन अवसर पर देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने अपनी धर्मपत्नी गरिमा भूषण और सुपुत्र के साथ वृद्धाश्रम, बाल देखरेख संस्थान और वन स्टॉप सेंटर का दौरा कर वहां रह रहे वृद्धजनों, बच्चों और महिलाओं के साथ हर्षोल्लास के साथ होली मनाई। आयुक्त ने रंग-गुलाल खेलकर और गुझिया व अल्पाहार वितरित कर सभी के बीच त्योहार की खुशियां साझा की।

वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां
आयुक्त सबसे पहले वृद्धाश्रम पहुंचे और वहां रह रहे बुजुर्गों से मिलकर उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर उन्होंने अपने हाथों से वृद्धजनों को गुझिया खिलाई और रंग लगाकर होली की बधाई दी। आयुक्त का स्नेहपूर्ण व्यवहार देख वृद्धजन भावुक हो उठे और उन्हें आशीर्वाद दिया।

बाल देखरेख संस्थान में बच्चों संग उत्सव
इसके बाद आयुक्त बाल देखरेख संस्थान पहुंचे, जहां बच्चों ने उनका और उनके परिवार का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। आयुक्त ने बच्चों को अल्पाहार वितरित किया और रंग-गुलाल लगाकर उनके साथ होली की खुशियां बांटी। बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ त्योहार का आनंद लिया, जिससे परिसर में उल्लास का माहौल बन गया।

वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं के साथ मनाया पर्व
आयुक्त ने वन स्टॉप सेंटर में वहां रह रही महिलाओं से मुलाकात की और उनके साथ होली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्साह को बढ़ाया और कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने सभी को संदेश दिया कि यह पर्व हमें भेदभाव भूलकर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने की प्रेरणा देता है।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------