बिजनेस

न्यूट्रिका ने पीनट बटर रेंज लॉन्च कर अपने वेलनेस पोर्टफोलियो का विस्तार किया


नई दिल्ली, मार्च, 2026: बीएन एग्रीटेक के लाइफस्टाइल और वेलनेस ब्रांड न्यूट्रिका ने पीनट बटर कैटेगरी में कदम रखते हुए न्यूट्रिका पीनट बटर लॉन्च किया है। यह भारत में तेजी से बढ़ते वेलनेस-फर्स्ट एफएमसीजी ब्रांड्स में से एक है। यह रेंज ब्रांड के वेलनेस पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाने की दिशा में अगला कदम है, जिसमें स्वाद, क्वालिटी और उपयोगिता का संतुलन रखते हुए रोजमर्रा की सेहत को ध्यान में रखा गया है। न्यूट्रिका पीनट बटर अब दिल्ली, मुंबई, पुणे और चंडीगढ़ समेत 14 शहरों में जनरल ट्रेड स्टोर्स पर उपलब्ध है।

यह नई पीनट बटर रेंज दो वैरिएंट्स- क्रंची और क्रीमी में उपलब्ध है। यह रोजमर्रा की फिटनेस के लिए एक हेल्दी स्नैकिंग विकल्प देती है, जिससे पोषण आसान और स्वादिष्ट बनता है। फिटनेस सिर्फ जिम या किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक रोज की आदत है, जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक पूरा परिवार अपना सकता है। आम स्प्रेड की जगह पीनट बटर अपनाना एक छोटा और आसान बदलाव है, जो घर के सभी लोगों को एक बेहतर विकल्प देता है और लाइफस्टाइल को बेहतर बनाता है।

दोनों वैरिएंट्स प्रोटीन से भरपूर हैं, फाइबर से समृद्ध हैं, 100% शाकाहारी सामग्री से बने हैं और इनमें कोई आर्टिफिशल प्रिजर्वेटिव नहीं है, जिससे यह एक्टिव लाइफस्टाइल के लिए अच्छा और एनर्जी से भरपूर विकल्प बन जाते हैं। यह रेंज 300 ग्राम, 750 ग्राम और 900 ग्राम के पीईटी जार में उपलब्ध है।

लॉन्च पर बात करते हुए, न्यूट्रिका के डायरेक्टर और बिज़नेस हेड- एफएमसीजी, स्पर्श सचर ने कहा, “हम हर नए प्रोडक्ट के साथ यही कोशिश करते हैं कि लोगों के लिए सेहत को आसान, सुलभ और मज़ेदार बनाया जा सके। यह पीनट बटर रेंज इसी सोच को आगे बढ़ाती है कि हेल्दी खाना स्वादिष्ट भी हो सकता है। हम चाहते हैं कि लोग बिना किसी झिझक के आसानी से हेल्दी विकल्प चुन सकें। यह लॉन्च हमारे उस सफर का हिस्सा है, जिसमें हम ऐसा वेलनेस ब्रांड बनाना चाहते हैं, जो आज की लाइफस्टाइल में आसानी से फिट हो जाए।”

न्यूट्रिका ने पीनट बटर कैटेगरी में कदम रखने से पहले न्यूट्रिका बी हनी और विटामिन युक्त कुकिंग ऑइल्स के साथ उत्कृष्ट पहचान बनाई है। इस नए लॉन्च के साथ ब्रांड अपने वेलनेस पोर्टफोलियो को और मजबूत कर रहा है। न्यूट्रिका का लक्ष्य खुद को एक ऐसे लाइफस्टाइल और वेलनेस ब्रांड के रूप में स्थापित करना है, जो लोगों को बेहतर गुणवत्ता वाले लेकिन आसानी से मिलने वाले प्रोडक्ट्स दे और रोजमर्रा की जिंदगी में हेल्दी खानपान को अपनाना आसान बनाए।

---------------------------------------------------------------------------------------------------