मनोरंजन

सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में छह महीने बाद जब व्यक्तित्व टकराएँगे, क्या अन्विता और विराट का प्यार कायम रहेगा?

मुंबई, मार्च, 2026: सोनी सब का शो इत्ती सी खुशी दर्शकों के दिलों को छूता हुआ आगे बढ़ रहा है। अन्विता (सुम्बुल तौकीर खान) की कहानी अब एक नए मोड़ पर पहुँच रही है, जहाँ प्यार, महत्वाकांक्षा और कठिन फैसले उसकी ज़िंदगी का हिस्सा बनते हैं। आने वाले एपिसोड्स में कहानी छह महीने आगे बढ़ती है और उम्मीदों, नई शुरुआतों और अनपेक्षित मोड़ों से भरा हुआ एक नया अध्याय शुरू होता है।

कहानी के इस नए चरण में, प्रोफेशनल झटके का सामना करने के बाद अन्विता प्यार को अपनी ताकत मानकर शादी की तैयारी करती है। लेकिन, जल्द ही उसकी और विराट (रजत वर्मा) की सोच में फर्क सामने आने लगता है। शादी की तैयारियों के बीच दोनों के रिश्ते को उनकी अलग-अलग शख्सियतें परखने लगती हैं। विराट जहाँ हर पल को जीने और शादी को भव्य बनाने का सपना देखता है, वहीं अन्विता व्यावहारिक सोच के साथ स्थिरता और भविष्य को प्राथमिकता देती है। उनके मतभेद शादी के खर्चों से लेकर विराट के बड़े-बड़े रिस्क लेने तक दिखाई देते हैं, जिन्हें अन्विता बिल्कुल पसंद नहीं करती। विराट अपने प्यार को बड़े इशारों और भावनात्मक फैसलों से जताता है, जबकि अन्विता सोच-समझकर प्लानिंग और शांत मज़बूती में भरोसा करती है।

जैसे-जैसे भावनाएँ गहराती हैं और टकराव बढ़ता है, सवाल यही है क्या अन्विता और विराट अपने मतभेदों को पार कर शादी करेंगे या उनकी अलग-अलग सोच उनके “हैप्पी एवर आफ्टर” के बीच दीवार बन जाएगी?

आने वाले ट्रैक पर बात करते हुए, सुम्बुल तौकीर खान ने कहा, “अन्विता की जर्नी असल ज़िंदगी के उस कॉन्फ्लिक्ट को दर्शाती है, जहाँ लोग प्यार, महत्वाकांक्षा और रिश्तों में फर्क को बैलेंस करने की कोशिश करते हैं। यहाँ सही या गलत का सवाल नहीं है, बल्कि दो अलग नज़रिए का है। अन्विता स्थिरता और प्लानिंग को अहमियत देती है, जबकि विराट पल को जीने और उसे ग्रैंड बनाने में विश्वास करता है। मुझे याद है, शादी की तैयारी वाले एक सीन में हम दोनों ने ऑफ-कैमरा भी इस पर बहस की थी कि सही क्या है पल को जीना या फिर भविष्य की प्लानिंग करना। दोनों ही नज़रिए सही लगे और यही चीज़ मुझे अन्विता की भावनाओं को समझने और ईमानदारी से निभाने में मददगार रही।”

देखिए ‘इत्ती सी खुशी’, हर सोमवार से शनिवार रात 9 बजे, सिर्फ सोनी सब पर। [2:00 pm, 26/03/2026] Muskan: एचडीएफसी बैंक और स्माइल फाउंडेशन करेंगे उत्तर भारत में 8 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स तैनात
नई दिल्ली, मार्च 2026: एचडीएफसी बैंक ने स्माइल फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत उत्तर भारत के दूरदराज के इलाकों में 8 मोबाइल मेडिकल केयर यूनिट्स (एमसीयू) की तैनाती की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य 4 लाख से ज़्यादा लोगों तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है।

बैंक के सीएसआर कार्यक्रम ‘परिवर्तन’ के तहत यह पहल जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब और उत्तराखंड को कवर करेगी। अप्रैल 2026 से मार्च 2028 तक इस पहल का संचालन किया जाएगा। बैंक ने बताया कि ये मोबाइल केयर यूनिट्स ओपीडी कंसल्टेशन, जाँच संबंधी सुविधाएँ, मुफ्त दवाएँ और सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों से रेफरल लिंकेज जैसी सेवाएँ उपलब्ध कराएँगे। इस कार्यक्रम में माँ और बच्चे की सेहत, ब्लड प्रेशर, शुगर और खून की कमी जैसी बीमारियों की जाँच, और स्कूल में साफ-सफाई, पोषण और पीरियड्स की जानकारी देने पर भी जोर दिया जाएगा।

इस पहल के बारे में बोलते हुए एचडीएफसी बैंक की सीएसआर हेड नुसरत पठान ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित क्षेत्रों में कमियों को पाटने के लिए इन यूनिट्स की तैनाती की गई है।
स्माइल फाउंडेशन के एक्जीक्यूटिव ट्रस्टी और को-फाउंडर शांतनु मिश्रा ने कहा कि यह साझेदारी अंतिम स्तर तक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के कदम को बेहतर बनाएगी और सरकार के प्रयासों में सहयोग प्रदान करेगी।
स्माइल फाउंडेशन इस प्रोग्राम को लागू करेगा। इसके तहत मेडिकल स्टाफ की तैनाती और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के तय प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा, साथ ही लाभार्थियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्कीम से जोड़ा जाएगा।
यह पहल एसडीजी 3 (अच्छी सेहत और भलाई) और एनीमिया मुक्त भारत मिशन जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों के साथ जुड़ी हुई है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------