Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न

 


बरेली, 05 अप्रैल। मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस चौधरी की अध्यक्षता में कल जनपद बरेली की तहसील सदर स्थित सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ।

मण्डलायुक्त द्वारा सर्वप्रथम तहसील दिवस रजिस्टर तथा उपस्थिति रजिस्टर को देखा। उन्हाेने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि आमजन की शिकायतों का यथाशीघ्र और गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए और इसी दृष्टिकोण से जिला मुख्यालयों पर जनसुनवाई की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है तथा शीघ्र ही समस्त तहसील मुख्यालयों व सम्पूर्ण समाधान दिवसों की भी लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था लागू हो जाएगी, ऐसे में समस्त अधिकारी समय से सम्पूर्ण समाधान दिवसों में अपनी उपस्थिति बनाए रखें, जिससे जनता की शिकायतों के निस्तारण में कोई समस्या ना आए।
उन्होने कहा कि आई.जी.आर.एस में आ रही शिकायतों का निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने कहा कि जिस शिकायतकर्ता की शिकायत का निस्तारण किया जाए उससे दूरभाष पर वार्ता कर यह भी पूंछा जाए कि वह इस शिकायत के निस्तारण से सन्तुष्ट है या नही। शासन की मंशानुरुप आम जनमानस के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनके प्रति संवेदनशील रहे तथा आम जनमानस के बीच जागरूकता पैदा करें कि वे अपनी समस्याएं स्वयं लेकर आएं, किसी बिचौलिया का सहारा ना लें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------