Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

कानपुर यूनिवर्सिटी में कानपुर परिक्षेत्र के प्रथम एन-gen डाकघर का हुआ लोकार्पण

दिनांक 10.04.2026 (शुक्रवार) को कानपुर परिक्षेत्र के प्रथम N-GEN (NEXT GENERATION) माडल पर आधारित नवीनीकृत कानपुर यूनिवर्सिटी उप डाकघर का लोकार्पण मुख्य अतिथि प्रो० सुधीर कुमार अवस्थी, प्रति-कुलपति, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर एवं श्री प्रणव कुमार, चीफ पोस्टमास्टर जनरल, उत्तर प्रदेश सर्किल, लखनऊ के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम श्री अशोक कुमार यादव, पोस्टमास्टर जनरल, कानपुर परिक्षेत्र ने अपने स्वागत भाषण मे अवगत कराया कि N-GEN डाकघर ग्राहकों व विशेष कर छात्रों की समयानुरूप आवश्यकताओं को देखते हुए आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल सेवायें प्रदान करने हेतु एक महत्वपूर्ण कदम है, उन्होंने यह भी कहा कि डाक विभाग निरंतर तकनीकी नवाचारों को अपनाते हुए आईटी आधारित एडवांस्ड पोस्टल टेक्नोलॉजी (APT) के माध्यम से डिजिटल परिवर्तन के एक नए युग में प्रवेश कर चुका है, जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ विद्यार्थियों एवं युवाओं को भी विशेष लाभ मिलेगा।
श्री प्रणव कुमार, चीफ पोस्टमास्टर जनरल, उत्तर प्रदेश सर्किल, लखनऊ ने अपने उदबोधन मे कानपुर परिक्षेत्र के प्रथम N-GEN (NEXT GENERATION) उप डाकघर की परिकल्पना को साकार करने पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार जताया एवं N-GEN डाकघर सँवारने हेतु फाइन आर्ट्स विभाग के विद्यार्थियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो० सुधीर कुमार अवस्थी, प्रति-कुलपति ने विश्वविद्यालय के साथ डाकघर की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला और कहा कि विश्वविद्यालय उतरोत्तर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है वैसे ही डाक विभाग भी कदम से कदम मिला कर चल रहा है और उन्होंने प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों के साथ डाक विभाग की सेवाओं का एमओयू हस्ताक्षर करने का भी सुझाव दिया एवं विशिष्ट अतिथि श्री राकेश कुमार मिश्रा, कुलसचिव, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय ने भी अपने उदबोधन मे डाक विभाग के इतिहास से वर्तमान तक की यात्रा का विस्तृत वर्णन किया|


इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप मे श्री सुबोध प्रताप सिंह, निदेशक, डाक सेवायें, कानपुर परिक्षेत्र, सुश्री अंजली मौर्य, उपकुलसचिव, श्री प्रवीण भाई पटेल, संपत्ति अधिकारी, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय एवं श्री वी. के. मिश्रा सहायक अधीक्षक डाकघर (पूर्व ), श्री वी. के. अग्निहोत्री सहायक अधीक्षक डाकघर (पश्चिम ), श्री हिमांशु शुकला , निरीक्षक डाकघर, दक्षिण उप मण्डल, श्री प्रकाश चंद्र मिश्रा, पोस्मास्टर, कानपुर यूनिवर्सिटी उप डाकघर, श्री गौरव गुप्ता, श्री शिवानंद तिवारी, श्री अमर अग्निहोत्री एवं श्री राजेन्द्र पोस्टमैन आदि उपस्थति रहे| इस अवसर पर N-GEN उप डाकघर के उन्नयन मे सहयोग देने वाले छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के फाइन आर्ट विभाग के 08 विद्यार्थियों को प्रसस्ती पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया|


कार्यक्रम संचालन श्री लक्ष्मीकांत अग्रवाल के द्वारा एवं आभार ज्ञापन श्री राम सिंह राना , प्रवर अधीक्षक डाकघर, कानपुर नगर मण्डल द्वारा किया गया साथ ही अवगत कराया कि डाकघर परिसर को कानपुर नगर की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को प्रदर्शित करने हेतु विशेष रूप से सजाया गया है। परिसर की दीवारों पर आईआईटी कानपुर, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर प्रधान डाकघर, लाल इमली, जे.के. मंदिर एवं ग्रीन पार्क जैसे प्रमुख स्थलों के चित्र आकर्षक रूप में प्रदर्शित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त एक दीवार पर मोटरसाइकिल से डाक वितरित करते हुए डाकिया का चित्र भी दर्शाया गया है। परिसर में सेल्फी प्वाइंट की भी व्यवस्था की गई है। प्रवेश द्वार के दाईं ओर आधार सेवा केंद्र स्थापित किया गया है, जहां समय-समय पर महान विभूतियों पर जारी स्मारक डाक टिकटों की प्रदर्शनी भी प्रस्तुत की गयी है।
यह आधुनिक उप डाकघर न केवल डाक सेवाओं को सशक्त बनाएगा, बल्कि विश्वविद्यालय के छात्रों एवं नागरिकों को एक अभिनव एवं सुविधाजनक अनुभव भी प्रदान करेगा।

---------------------------------------------------------------------------------------------------