सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर के अवसर पर रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में एक रचनात्मक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन

बरेली, 21अप्रैल। माननीय कुलपति महोदय की प्रेरणा से नोडल अधिकारी डॉ. प्रेम पाल सिंह एवं डॉ. कीर्ति प्रजापति के निर्देशन में रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में विद्यार्थियों द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर एक रचनात्मक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने चित्रकला, पोस्टर निर्माण एवं रंगोली के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान अंशिका वर्मा, उमा यादव एवं सुधांशु गंगवार ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेते हुए सोमनाथ मंदिर पर आधारित आकर्षक रंगोली बनाई। उनकी रंगोली का शीर्षक “हमारी विरासत, हमारी जिम्मेदारी” रहा, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
वहीं वंदना, प्रिंसी एवं वैश्नवी पटेल ने पोस्टर निर्माण के माध्यम से सोमनाथ मंदिर का अत्यंत सुंदर चित्रण प्रस्तुत किया। उनके पोस्टर में सरदार पटेल के साथ मंदिर का संयोजन विशेष रूप से सराहनीय रहा। इस कार्यक्रम में मौजूद रही विभागाध्यक्ष, प्रो. सुधीर कुमार,डॉ. रामबाबू सिंह, डॉ. मीनाक्षी द्विवेदी, विमल कुमार, रश्मि रंजन, शोधार्थी कपिल तिवारी, जगदीश कुमार, शिवी अग्रवाल एवं समस्त बी.एड व एम.एड के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
नोडल अधिकारी डॉ. प्रेम पाल सिंह जी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा इस प्रकार के कार्यक्रमों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट


