रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के CSIT विभाग के छात्रों की इंटर्नशिप ड्राइव में शानदार सफलता

बरेली,27अप्रैल। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के CSIT विभाग के छात्रों ने इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट ड्राइव्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
सॉफ्टप्रो इंडिया, नोएडा द्वारा आयोजित निःशुल्क इंटर्नशिप ड्राइव में विभाग के 10 छात्रों का चयन किया गया है। ये छात्र बीटेक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष तथा एमसीए प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के हैं। इस ड्राइव के लिए लिखित परीक्षा 17 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। कंपनी की ओर से सीईओ सुश्री याशी अस्थाना एवं एचआर मैनेजर श्री अक्षत पाठक उपस्थित रहे। चयनित छात्रों में बुशरा तैय्यब, प्रांजल यादव, राज रोशन, ईशिका, रूपाली, अर्पित, सचिन, उत्कर्ष कटियार, आदित्य प्रताप एवं नैंसी शुक्ला शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, फरवरी माह में प्रोडेस्क आईटी, नोएडा द्वारा 5 छात्रों का फ्रंट एंड डेवलपर वह एचआर एग्जीक्यूटिव के रोल हेतु चयन किया गया, जबकि 4 छात्रों को फुल स्टैक डेवलपर एवं एचआर इंटर्न के रूप में इंटर्नशिप का अवसर प्रदान किया गया।
इसी क्रम में CSIT विभाग द्वारा 24 अप्रैल 2026 को एक अन्य इंटर्नशिप ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें डीजिटेक इनोवेशन्स (TISHHA कंसल्टेंट, ग्रेटर नोएडा की इकाई) की टीम ने विभाग का दौरा किया। इस अवसर पर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री नितेंद्र मोहन एवं एचआर मैनेजर सुश्री कोमिला उपस्थित रहीं। टीम द्वारा AIR Gesture Technology पर हैंड्स-ऑन वर्कशॉप आयोजित की गई तथा ऑनलाइन परीक्षा संपन्न कराई गई।
इस परीक्षा में 102 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से शीर्ष 27 छात्रों को अगले चरण के लिए चयनित किया गया है। चयनित छात्रों का इंटरव्यू राउंड आयोजित किया जाएगा।
यह समस्त गतिविधियाँ कुलपति प्रो. के. पी. सिंह के मार्गदर्शन, विभागाध्यक्ष प्रो. विनय ऋषीवाल के निर्देशन, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. अनिल बिष्ट के समन्वय एवं ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. मनोज कुमार के समग्र पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। विभाग द्वारा इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से छात्रों को उद्योग से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

इस उपलब्धि पर उपरोक्त सभी ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए इसे उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
