महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड विश्वविद्यालय के बी.डी.ए. छात्रावास की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन सक्रिय, जल्द मिलेगी राहत

बरेली, 24 मई।महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के बी.डी.ए. छात्रावास में विद्यार्थियों की मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन ने गंभीर पहल की है। छात्रावास के वार्डन प्रोफेसर ए.के. सिंह के आवाहन पर आज सी.एम.सी. (CMC) टीम ने छात्रावास का दौरा कर सीवर, बिजली और पानी जैसी समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान छात्रावास में व्याप्त समस्याओं का विस्तार से अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों ने विद्यार्थियों और प्रशासन की बातों को गंभीरता से सुना। सी.एम.सी. टीम ने आश्वासन दिया कि लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएंगे तथा छात्रावास की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
छात्रावास वार्डन प्रोफेसर ए.के. सिंह ने कहा, “विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुरक्षित आवासीय वातावरण उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय प्रशासन की प्राथमिकता है। समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है तथा कार्यों को जल्द धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है।”

छात्रावास के विद्यार्थियों ने भी उम्मीद जताई कि प्रशासन की यह पहल जल्द ही सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी और छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार देखने को मिलेगा।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
