Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय में एम.ए. दर्शनशास्त्र एवं पीजी डिप्लोमा इन योग विज्ञान में प्रवेश प्रारंभ

बरेली,29 मई।महात्मा ज्योतिबा फूले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के अनुप्रयुक्त दर्शनशास्त्र विभाग में शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु एम.ए. दर्शनशास्त्र तथा पीजी डिप्लोमा इन योग विज्ञान पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गए हैं। विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा, दर्शन, चिंतन एवं योग के समन्वित अध्ययन के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य की दिशा प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

एम.ए. दर्शनशास्त्र पाठ्यक्रम की अवधि 2 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें दर्शन, नीतिशास्त्र, तर्कशास्त्र, भारतीय दर्शन एवं पाश्चात्य दर्शन का गहन अध्ययन कराया जाएगा। वहीं पीजी डिप्लोमा इन योग विज्ञान की अवधि 1 वर्ष है, जिसमें योग के सिद्धांत, अभ्यास, मानव स्वास्थ्य एवं समग्र विकास पर आधारित विशेष पाठ्यक्रम शामिल किए गए हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार विभाग में अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण एवं मूल्यपरक शिक्षा प्रदान की जाएगी। विद्यार्थियों को रोजगारमुखी शिक्षा, शांत एवं हरित परिसर तथा योग एवं दर्शन के समन्वित अध्ययन का विशेष अवसर मिलेगा।

इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन एवं प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी हेतु नीचे दिए गए लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं —
[https://mjpruadm.samarth.edu.in/index.php](https://mjpruadm.samarth.edu.in/index.php) बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------