जिलाधिकारी ने टी०जी०टी० परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

बरेली, 03 जून। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

प्रथम पाली की परीक्षा आरम्भ होने के दौरान तिलक इंटर कॉलेज, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज तथा बरेली कॉलेज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों हेतु पेयजल, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को शासन के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों में सतर्कता देखी गई।

निरीक्षण के दौरान शासन द्वारा नामित परीक्षा के ऑब्जर्वर डॉ0 राकेश सिंह सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
निरीक्षण के उपरांत अपर जिलाधिकारी नगर द्वारा जिलाधिकारी को सूचना दी गयी कि इस्लामिया गर्ल्स इंटर कालेज में परीक्षार्थियों का जब बायोमेट्रिक करायी जा रही थी तभी एक परीक्षार्थी का डाटा मिस्मेच होने पर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया जो दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के इरादे से आया था, जिसे पकड़ कर पुलिस की सुपुर्द कर दिया गया है और अन्य कार्यवाहीयां की जा रहो है।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
