उत्तर प्रदेशराज्य

अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के बोटैनिकल गार्डन में वृक्षारोपण

बरेली,05 जून।अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के पादप विज्ञान विभाग के बोटैनिकल गार्डन में शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पादप विज्ञान विभाग के छात्रों ने सांकेतिक जागरूकता रैली निकाली जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण एवं वृक्षों को बचाने के लिए लोगों से अपील की गई। पादप विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आलोक श्रीवास्तव ने वृक्षारोपण का महत्व छात्रों को समझाया। प्रोफेसर संजय गर्ग ने छात्रों से कहा कि आने वाले भविष्य में वृक्ष ही मानव का जीवन बचा सकते हैं। प्रोफेसर जे एन मौर्य ने सभी छात्रों से एक पौधा लगाने की अपील की। डॉ विजय कुमार सिन्हाल ने कहा कि आने वाले कुछ ही वर्षों में “ऑक्सीजन इमरजेंसी” आने वाली है। क्योंकि जिस तेजी से वृक्षों को काटा जा रहा है उसके कारण हमारे देश में वृक्षों की संख्या बहुत ही काम रह जाएगी। हो सकता है कि हम सभी आने वाले समय में अपनी पीठ पर ऑक्सीजन का सिलेंडर लेकर घूमें क्योंकि वातावरण में सांस लेने के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध ही नहीं रहेगी। डॉक्टर सिंहाल ने अवगत कराया है कि गत वर्ष अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर चंदन वाटिका में जो चंदन के पेड़ लगाए गए थे अब वह लगभग 5 से 7 फीट ऊंचे हो चुके हैं। बोटैनिकल गार्डन में लगाई गई चंदन वाटिका कुछ ही वर्षों में पूर्णतया विकसित हो जाएगी। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------