Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग में दीक्षांत समारोह के कार्यक्रमों के अनुक्रम में ‘पुस्तक पठन कार्यक्रम ‘का आयोजन

बरेली, 24 जुलाई। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग में दीक्षांत समारोह के कार्यक्रमों के अनुक्रम में, कल ‘पुस्तक पठन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अध्ययन की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना तथा पुस्तकों के माध्यम से ज्ञान और चिंतन का विस्तार करना है ।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रो. आशुतोष प्रिय ने पुस्तकों के महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि पुस्तकें मनुष्य की सच्ची मित्र होती हैं और श्रेष्ठ साहित्य जीवन को सार्थक दिशा देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. भोला खान ने कहा- कि पुस्तकों को अपना साथी बनाकर हम जीवन में सर्वोत्तम उद्देश्य प्राप्त कर सकते हैं।
तत्पश्चात, शोधार्थियों ने अपने द्वारा अध्ययन की गई पुस्तकों का विश्लेषण और प्रस्तुतिकरण किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. रुचि द्विवेदी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रो. अजीत सिंह, डॉ. इसरार खान, डॉ. सुबोध धवन, प्रो. एम. एल. मौर्य सहित विभाग के समस्त शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------