मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत कार्ड वितरण कार्यक्रम श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के ललिता सभागार में हुआ संपन्न

देश के विकास में शिक्षकों की भूमिका अमूल्य है ,शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है , मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिससे प्रदेश के लाखों शिक्षकों को लाभान्वित किया गया है उक्त बातें श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के ललिता सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत कार्ड वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह ने कही l कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने किया एवं नोडल अधिकारी के रूप में बोलते हुए कहा उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना को धरातल पर उतारा एवं सभी श्रेणी के शिक्षकों को लाभान्वित किया l उत्तर प्रदेश सरकार की यह पहल प्रदेश के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगी l मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर के परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार मौर्य ने कहा यह योजना प्रदेश के लाखों शिक्षकों एवं उनके परिवार को बेहतर स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रदान करेगी l जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ रामचंद्र ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा इस योजना से शिक्षकों का आत्मविश्वास बढ़ा है l सफल मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम संयोजक डॉ रेखा शर्मा ने कहा कैशलेस चिकित्सा शिक्षकों के जीवन में सुकून ,संतोष एवं आत्मविश्वास का भाव बढ़ाएगी l धन्यवाद ज्ञापन मुख्य नियंता प्रो.अमन चन्द्रा ने किया l कार्यक्रम के सहायक नोडल अधिकारी डॉ नीरज कुमार यादव एवं डॉ आर बी सिंह का सहयोग सराहनीय रहा lउक्त कार्यक्रम में सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालय एवं वित्तविहीन महाविद्यालय के अनुमोदित शिक्षकों को कार्ड वितरित किया गया l कार्यक्रम में प्रो.संदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रो अरविंद कुमार शर्मा, प्रो अभय श्रीवास्तव, प्रो जय शंकर तिवारी ,डॉ चमन कौर, डॉ पुष्यमित्र मिश्रा, डॉ संतोष श्रीवास्तव ,डॉ लोहंस कल्याणी ,डॉ शिशिर त्रिपाठी ,डॉ पुनीत कुमार ,डॉ रवि ओझा ,डॉ वन्दना भारतीय , डॉ स्मिता सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह, डॉ शैलेंद्र बहादुर सिंह, डॉ पवन मिश्रा, डॉ अखिलेश्वर प्रसाद शुक्ला ,डॉ हरिराम डॉ शैलेंद्र बहादुर सिंह, डॉ पवन मिश्रा, डॉ मनोज मिश्रा सहित विभिन्न महाविद्यालय के सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे l


प्रो. जयशंकर तिवारी
मीडिया प्रभारी
श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा
