Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि एवं एम.एससी. कृषि में प्रवेश हेतु क्रमशः तृतीय एवं द्वितीय काउंसलिंग 30 जुलाई को

बरेली,29 जुलाई। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के कृषि एवं प्रौद्योगिकी संकाय द्वारा बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि तथा एम. एससी कृषि प्रथम वर्ष (सत्र 2026- 27) में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु क्रमशः तृतीय एवं द्वितीय काउंसलिंग का आयोजन 30 जुलाई 2026 प्रातः 10:00 बजे कृषि एवं प्रौद्योगिकी संकाय के सेमिनार हॉल में किया जाएगा।
काउंसलिंग हेतु पंजीकृत वे सभी अभ्यर्थी जो पहले काउंसलिंग में शामिल नहीं हो सके वे इस काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
अभ्यर्थियों को निर्धारित मूल प्रमाणपत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।
प्रवेश पूर्ण होने पर अभ्यर्थियों को उसी दिन ₹40,000 प्रवेश शुल्क बी एस सी कृषि में प्रवेश हेतु तथा ₹ 50,000 प्रवेश शुल्क एम एस सी कृषि में प्रवेश हेतु जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित दिन शुल्क जमा न करने पर प्रवेश स्वतः निरस्त माना जाएगा। प्रवेश पूरी तरह मेरिट एवं सीटों की उपलब्धता के आधार पर दिया जाएगा ।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------