गोण्डा, चीनी मिलों में वाह्य कयकेन्द्रों से गन्ने की दुलाई करने के सम्बन्ध मे

जिला अधिकारी/अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षण समिति, गोण्डा के निर्देशन में जिला गन्ना अधिकारी, गोण्डा एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी की उपस्थिति में बलरामपुर चीनी मिल्स लि०, यूनिट-मनकापुर के सभागार में महाप्रबन्धक (गन्ना) मनकापुर, उप महाप्रबन्धक (गन्ना) कुन्दुरखी, सहायक महाप्रबन्धक (गन्ना) बभनान के साथ वाह्य कयकेन्द्रों से गन्ने की ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर-ट्राला के स्थान पर केवल ट्रकों से ही गन्ना ढुलाई के सदंर्भ में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें आर.सी. भारतीय सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, गोण्डा
सुनील कुमार सिंह जिला गन्ना अधिकारी, गोण्डा राज कुमार टाया (महाप्रबन्धक गन्ना)प्रदीप पंवार (उप महाप्रबन्धक गन्ना, कुन्दुरखी)आलोक कुमार सिंह (सहायक महाप्रबन्धक गन्ना, बभनान) नरेन्द्र सिंह (सहायक महाप्रबन्धक गन्ना) एस० बी० सिंह (सहायक महाप्रबन्धक गन्ना) जिला अधिकारी /अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षण समिति, गोण्डा के दिये गये निर्देशों के क्रम में वाह्य गन्ना कयकेन्द्रों से गन्ना दुलाई कर रहे ट्रांसपोर्टरों से वार्ता / बैठक कर जिला अधिकारी के निर्देशों से अवगत करायें।
चूँकि गन्ना पेराई का सत्र माह नवम्बर से प्रारम्भ हो जाता है उसी समय शरद ऋतु शुरू हो जाता है चूँकि तराई क्षेत्र होने के कारण दृश्यता 10 मीटर से कम हो जाती है इससे सड़क पर आवागमन कर रहे आम जनमानस के दुघर्टना (Visibility) होने की सम्भावना बनी रहती है जिससे बचाव के लिये वाहनों के पीछे लाल कपड़े पर रेट्रो रेफ्लेक्टिव लगी (X) टेप सिलाई कराकर बांधना अति आवश्यक है जिससे दूर से ही ऐसे वाहनों के बारे में पता चल जाये। वाहनों पर भार क्षमता से अधिक माल का परिवहन न करायें क्योंकि कभी-कभी आकस्मिक अवस्था में ड्राइवर का वाहन पर नियन्त्रण समाप्त हो जाता है जिससे दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है।
वाहनों में गन्ने की ढुलाई करते समय इस प्रकार से भराव कराया जाये कि गन्ना वाहन के बाहर न लटके (लेटरल हैगिंग) जिससे अन्य वाहनों के टकराने से बचा जा सके।माल लदे हुये वाहन को सडक पर न खड़ा करने दें। यदि आकस्मिक दशा में (ब्रेक डाउन) होने पर सड़क पर खड़ा करना पड़ रहा है तो वाहन में इण्डीकेटर, रेट्रो रेफ्लेक्टिर टैप/यथोचित सड़क सुरक्षा चिन्हों का प्रयोग करके ही स्थान पर खड़ा करें जिससे सड़क पर आवागमन करने वाले आम जन मानस दुर्घनाग्रस्त न होने पाये।उक्त बैठक में जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों को जिला गन्ना अधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने वृहद जानकारी देते हुए कहा कि नियम का पालन सख्ती से किया जाये जिससे दुर्घटना से बचाव हो सके।

