Sunday, August 30, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

जिलाधिकारी ने उर्स-ए-आला हजरत के दृष्टिगत इस्लामिया ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

बरेली, 04 अगस्त। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज उर्स-ए-आला हजरत के दृष्टिगत इस्लामिया इण्टर कॉलेज ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने इस्लामिया ग्राउंड में बरसात के मौसम के दृष्टिगत फिसलने की समस्या ना हो, इसके लिए सम्बंधित को जूट के मैट बिछाने तथा बजरफुट डलवाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जायरीनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

-------------------------------------------------------------------------------------------

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ताकि उर्स के दौरान जायरीनों को सभी मूलभूत सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने इस्लामिया ग्राउंड में शौचालय, पीने का पानी, बैरीकेटिंग, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं को भी देखा और कहा कि उर्स में आने वाले जायरीनों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, ए0सी0एम0 प्रथम संत रंजन, ए0सी0एम0 द्वितीय आलोक कुमार, खनन अधिकारी मनीष सिंह सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------