जनपद और मंडलीय कार्यकारिणी चुनाव को लेकर एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन की बैठक
गोण्डा। यू पी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन शाखा इकाई जनपद गोण्डा की आवश्यक बैठक 13 अगस्त 2026 को कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, गोण्डा में आयोजित हुई। बैठक में जनपद कार्यकारिणी एवं मंडलीय कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान कर्मचारियों से चुनाव को लेकर सुझाव, मार्गदर्शन और उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली गई।
बैठक में उपस्थित लिपिक कर्मचारियों ने दोनों चुनावों को लेकर अपनी राय रखी। सर्वसम्मति से जनपद चुनाव में गोण्डा के प्रत्याशी के समर्थन का प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं मंडलीय कार्यकारिणी का चुनाव मंडल मुख्यालय पर कराए जाने का भी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बैठक के दौरान मंडल स्तर पर लिपिक साथियों की पदोन्नति एवं एसीपी से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा की गई। कर्मचारियों ने इन समस्याओं को मंडल स्तर पर प्रमुखता से उठाने की आवश्यकता बताई, ताकि संबंधित कर्मचारियों को नियमानुसार उनका लाभ मिल सके।

बैठक में प्रधान सहायक अशोक कुमार सिंह, प्रधान सहायक अजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ सहायक दीपक यादव, आशुलिपिक दिनेश कुमार वर्मा, कनिष्ठ सहायक जितेंद्र कुमार, कनिष्ठ सहायक अनुराग तिवारी, कनिष्ठ सहायक श्याम किशोर, वरिष्ठ सहायक सुधीर कुमार, वरिष्ठ सहायक प्रवेश मिश्रा, वरिष्ठ सहायक शशिकांत, वरिष्ठ सहायक बबली सिंह, कनिष्ठ सहायक बब्बन सिंह, वरिष्ठ सहायक फूलचंद, उर्दू अनुवादक शमी अहमद, कनिष्ठ सहायक डाइट अनिल वर्मा, कनिष्ठ सहायक डाइट अमन शुक्ला, परीक्षा प्रभारी कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक गोण्डा दिवाकर मिश्रा, अजीत यादव, राजकुमार यादव एवं रणवीर चौधरी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में जनपद सचिव वैभव पांडेय एवं जनपद अध्यक्ष प्रवीण सिंह भी मौजूद रहे। बैठक के अंत में जनपदीय पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

