राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में एमजेपी रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय खेल आयोजन का समापन, विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग

बरेली, 30 अगस्त। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के विश्वविद्यालय खेल परिसर में 28 से 30 अगस्त 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय खेल गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आज उत्साहपूर्ण आयोजन के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलों से जोड़ना, उनमें फिटनेस, अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ जीवनशैली की भावना विकसित करना रहा।
“खेलो इंडिया, बढ़ेगा इंडिया” की भावना के अनुरूप आयोजित इस खेल श्रृंखला में पिछले तीन दिनों के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल एवं शारीरिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं एवं शारीरिक गतिविधियां आयोजित की गईं।
आज 30 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक विश्वविद्यालय खेल परिसर में विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 100 मीटर, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद एवं गोला फेंक प्रमुख रहे। प्रतिभागियों ने पूरे जोश, उत्साह एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
इसके पश्चात सायं 4:00 बजे से 5:00 बजे तक फुटबॉल का खेल आयोजित किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा, टीमवर्क एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया। मैदान पर खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ आपसी सहयोग और अनुशासन की भावना भी देखने को मिली।
एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के परिणाम
100 मीटर दौड़ – पुरुष वर्ग
प्रथम: कार्तिक लोहानी – ECE
द्वितीय: सार्थक गंभीर – ECE
तृतीय: सनी गहलोत – ECE
400 मीटर दौड़ – पुरुष वर्ग
प्रथम: प्रदीप कुमार – ECE
द्वितीय: अंकुर सिंह – MBA
तृतीय: धर्मेंद्र कुमार – ECE
लंबी कूद – पुरुष वर्ग
प्रथम: धर्मेंद्र कुमार – ECE
द्वितीय: आर्यांश पाल – B. College
तृतीय: सार्थक गंभीर – AI
गोला फेंक – पुरुष वर्ग
प्रथम: कुणाल सिंह – AI
द्वितीय: शिवम सिंह – Mechanical
तृतीय: अंकित सिंह
इस तीन दिवसीय आयोजन के दौरान विश्वविद्यालय खेल परिसर में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह देखने को मिला। विभिन्न खेल गतिविधियों ने विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ टीमवर्क, आत्मविश्वास, अनुशासन और फेयर प्ले की भावना से जोड़ने का कार्य किया।
खेल सचिव प्रो. एस.एस. बेदी का संदेश
विश्वविद्यालय के खेल सचिव प्रो. एस.एस. बेदी ने कहा कि “खेलो इंडिया, बढ़ेगा इंडिया” केवल एक नारा नहीं, बल्कि स्वस्थ, सशक्त एवं ऊर्जावान भारत के निर्माण का संकल्प है। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ नियमित रूप से खेल एवं शारीरिक गतिविधियों से जुड़ें।
उन्होंने कहा कि आज Artificial Intelligence (AI) एवं तकनीक के दौर में विद्यार्थी अपना काफी समय डिजिटल माध्यमों पर व्यतीत कर रहे हैं। ऐसे समय में शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस अत्यंत आवश्यक है। खेल शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मन को सक्रिय, आत्मविश्वास को मजबूत और व्यक्तित्व को ऊर्जावान बनाते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि “पढ़ाई के साथ खेल को भी अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। मैदान पर बिताया गया समय आपके स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य में किया गया निवेश है।”
प्रो. बेदी ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्पोर्ट्स कमेटी, प्रशिक्षकों (Coaches) एवं पूरी खेल टीम द्वारा विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने तीन दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में स्पोर्ट्स कमेटी के सदस्यों, प्रशिक्षकों एवं सभी सहयोगियों के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य केवल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना नहीं, बल्कि “एक घंटा खेल के मैदान में” जैसी पहल के माध्यम से विद्यार्थियों में नियमित खेल संस्कृति विकसित करना है, ताकि “फिट इंडिया” के संकल्प को विश्वविद्यालय स्तर से वास्तविक रूप दिया जा सके।

-------------------------------------------------------------------------------------------
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

