Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

खेल दिवस पर लायन्स क्लब गोंडा अवध ने अंडर-19 क्रिकेट टीम के नवनियुक्त कप्तान लक्ष्य रायचंदानी को किया सम्मानित

गोण्डा: भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किए जाने पर युवा क्रिकेटर लक्ष्य रायचंदानी को खेल दिवस के अवसर पर लायन्स क्लब गोंडा अवध के सदस्यों ने उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया। क्लब के सदस्यों ने लक्ष्य को उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया।

दृढ़संकल्प और मेहनत की क्लब अध्यक्ष ने की सराहना

क्लब के अध्यक्ष रमेश प्रताप सिंह ने लक्ष्य रायचंदानी के दृढ़संकल्प, परिश्रम और लगातार किए गए संघर्ष की सराहना की। उन्होंने युवा क्रिकेटर को लायन्स क्लब इंटरनेशनल की पिन लगाकर मानद सदस्यता भी प्रदान की।

गोंडा का नाम देश-विदेश में रोशन करने पर जताया गर्व

क्लब के निदेशक दिलीप सिंह ने लक्ष्य की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने गोंडा जिले का नाम प्रदेश और देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों तक रोशन किया है।

-------------------------------------------------------------------------------------------

जोन चेयरपर्सन ओमी सिंधी ने कहा कि लक्ष्य रायचंदानी आज समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्य की उपलब्धि पर जिले का हर युवा गर्व महसूस कर रहा है।

वरिष्ठ सदस्यों ने भी किया सम्मान

क्लब के वरिष्ठ सदस्य राजेश जैसवाल, आलोक सिन्हा और रमेश श्रीवास्तव ने नवनियुक्त कप्तान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य की इस उपलब्धि ने जिले के सभी निवासियों को गौरवान्वित किया है।

पिता बोले- बचपन से तय कर लिया था अपना लक्ष्य

लक्ष्य रायचंदानी के पिता राजेश रायचंदानी ने उनके क्रिकेट सफर और मेहनत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लक्ष्य ने बचपन से ही अपने नाम के अनुरूप अपना लक्ष्य निर्धारित कर लिया था। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में लक्ष्य और अधिक मेहनत करते हुए देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------