Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

यूूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन में नई मंडलीय कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

गोण्डा: यू.पी. एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन, देवीपाटन मंडल का द्विवार्षिक अधिवेशन 29 अगस्त 2026 को फ.अ.अ. राजकीय इंटर कॉलेज गोण्डा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राम चंद्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोण्डा श्री अमित कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी गोण्डा श्री सत्य प्रकाश सिंह, श्री सुधीर कुमार पांडेय, श्री नित्यानन्द चतुर्वेदी और प्रधानाचार्य श्री आई.पी. त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।

चारों जिलों के पदाधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

अधिवेशन में प्रांतीय महामंत्री श्री मो. नाजिम, प्रांतीय पर्यवेक्षक श्री विजय कुमार यादव और मंडलीय चुनाव संयोजक श्री राकेश तिवारी सहित देवीपाटन मंडल के चारों जनपदों के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

निर्विरोध चुनी गई मंडलीय कार्यकारिणी

-------------------------------------------------------------------------------------------

मंडलीय कार्यकारिणी का चुनाव चुनाव अधिकारी मो. अफजल, सहायक अध्यापक, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गोण्डा तथा प्रधान सहायक एवं चुनाव अधिकारी श्री राम चंद्र श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव में मंडलीय कार्यकारिणी के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

अध्यक्ष पद पर श्री प्रवीण सिंह, उपाध्यक्ष पद पर श्री अब्दुल रहमान, मंडलीय मंत्री पद पर श्री वैभव पाण्डेय, कोषाध्यक्ष पद पर श्री अनूप कुमार सिंह और ऑडिटर पद पर श्री संजीत उपाध्याय निर्विरोध निर्वाचित हुए।

अधिवेशन में बड़ी संख्या में कर्मचारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में प्रधान सहायक श्री राहुल श्रीवास्तव, श्री वी.के. श्रीवास्तव, श्री शिव श्याम मिश्र, श्री शिव लाल, श्री रक्षा राम, श्री विश्राम वर्मा, श्री शिवजीत सिंह, श्री परमीत श्रीवास्तव, श्री राहुल शर्मा, श्री पंकज वर्मा, श्रीमती सविता, श्री दिनेश वर्मा, श्री दिवाकर मिश्रा, श्री महफूज, श्री गुलाम उस्मानी, श्री वसीम, श्री अरुण पाठक, श्री उग्रसेन सिंह सहित अन्य कर्मचारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------