Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

महंगाई को लेकर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला, शाहिद अली कुरैशी बोले- आम आदमी का घर चलाना हुआ मुश्किल

गोण्डा: 29 अगस्त को कांग्रेस भवन गोण्डा में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और सभासद शाहिद अली कुरैशी ने भाजपा सरकार पर महंगाई को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और अब चीनी तथा गुड़ जैसी बुनियादी चीजें भी गरीबों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं।

रसोई से लेकर बिजली बिल तक बढ़ी परेशानी

शाहिद अली कुरैशी ने कहा कि रसोई के तेल, दाल, आटा और सब्जियों से लेकर गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल और बिजली के बिल तक हर तरफ महंगाई का असर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि बाजार में महंगाई के कारण गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के सामने घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बड़े पूंजीपतियों के मुनाफे के लिए काम कर रही है और आम जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

-------------------------------------------------------------------------------------------

कांग्रेस बोली- सड़क से सदन तक उठाएंगे जनता की आवाज

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनविरोधी महंगाई को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी और सरकार पर महंगाई कम करने के लिए दबाव बनाएगी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराई मौजूदगी

इस दौरान शहर प्रवक्ता विनय प्रकाश त्रिपाठी, अनीश नाना सेवादल, सुकई भारती, अता मोहम्मद गाजी, जाकिर अली, राजीव गिरि, मोहम्मद रिजवान, अब्दुल अजीज, शिव शंकर कश्यप समेत कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------